अभी कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के आदमपुर ठिकानों पर जमे हैं आयकर विभाग के अफसर, देखें तस्वीरें


अभी कुलदीप बिश्नोई के आदमपुर ठिकानों पर जमे हैं आयकर विभाग के अफसर, देखें तस्वीरें 





Jul 23, 2019, 12:59 AM 
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। आदमपुर विधायक व कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच- पड़ताल जारी है। फिलहाल आयकर टीम आदमपुर में है और कलदीप बिश्नोई की  अनाज मंडी स्थित दुकान पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आयकर अफसरों ने भव्य बिश् नोई की गाडी़ की भी जांच की है।अब तक मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने आज सुबह ही कुलदीप बिश्नोई के हिसार व मंडी आदमपुर स्थित सभी ठिकानों पर छापा मारा है। समाचार लिखे जाने तक इनकम टैक्स विभग की टीम कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर मौजूद है तथा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मौके पर भारी तादात में पुलिस बल व ग्रामीण मौजूद हैं। 

Post a Comment

0 Comments