फ्री स्टेमसेल थेरेपी परामर्श शिविर 27 को चंडीगढ़ में
Jul 23, 2019, 10:28 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। न्यूरोजेन ब्रेन ऐंड स्पाइन इंस्टीट्यूट ने हरियाणा के न्यूरोलॉजिकल विकारों से पीड़ित मरीजों के लिए आगामी 27 जुलाई को चंडीगढ़ में एक नि:शुल्क कार्यशाला व ओपीडी परामर्श शिविर का आयोजन कर रहा हैं। न्यूरोजेन को एहसास है कि स्पाइनल कॉर्ड इंजुरी मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी आॅटिज्म सेरेब्रल पाल्सी इत्यादि विकारों से पीड़ित मरीजों को सिर्फ परामर्श के उद्देश्य से मुंबई तक की यात्रा करना काफ ी तकलीफ देह होता है इसलिए मरीजों की सुविधा के लिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। असाध्य न्यूरोलॉजिकल विकारों से पीड़ित मरीज इस नि:शुल्क शिविर में परामर्श के लिए समय लेने के लिए मोबाइल नंबर 09821529653 से संपर्क कर सकते हैं। नवीं मुंबई के नेरुल में स्थित न्यूरोजेन ब्रेन ऐंड स्पाइन इंस्टीट्यूट भारत का अग्रणी स्टेम सेल थेरेपी सह पुनर्वास केंद्र की सर्जिकल सेवाओं की प्रमुख व न्यूरो सर्जन रिचा बनसोड ने बतााय कि केंद्र स्टेम सेल थेरेपी और रिहैबिलेशन के माध्यम से असाध्य न्यूरोलॉजिकल विकारों से पीड़ित मरीजों के लिए नई उम्मीद की तरह है।


0 Comments