हरियाणा में सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं को मनोहरलाल खट्टर ने लिखी है यह चिट्ठी
Jul 23, 2019, 11:03 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने प्रदेश के करीब 70 हजार युवाओं को ऐसा ही एक पत्र लिखा है। ये वो युवा हैं जिन्हें इस सरकार में नौकरी दी गई है। नीचे पढ़ें क्या लिखा है इस पत्र में : -
प्रिय अमित, ‘‘अपने ज्ञान एवं परिश्रम के बल पर हरियाणा सरकार की नौकरी के लिए चयनित होने पर आपको मेरी ओर से हार्दिक बधाई। यह आपके और आपके परिवार के लिए गर्व एवं हर्ष की बात है। आपके गांव, नगर, जिले एवं प्रदेश के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि है। प्रदेश में पिछले कई दशकों से सरकारी भर्तियों में चयन के लिए भाई-भतीजावाद, सिफारिश और रिश्वत के मकड़जाल को खत्म करने के लिए जो क्रांति हमने शुरू की, आप उसके अग्रिम पंक्ति के सिपाही बनकर विजयी हुए हैं। आपकी सफलता का उदाहरण अब न जाने कितने स्कूल, कॉलेज, मोहल्ले व चौपालों में दिया जाता है। घरों, पुस्तकालयों और कोचिंग सेंटर्स में हजारों युवक एवं युवतियां आपकी सफलता से प्रेरणा लेकर स्वयं को सुबह-शाम मेहनत की कसौटी पर कस रहे हैं। भाई साहबों और दलालों के चक्करों से मुक्त होकर हमारे नवयुवक अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगा रहे हैं।’’


0 Comments