जानें क्यों सीएम आवास घेरने को मजबूर हैं ये पूर्व रोडवेज कर्मी
मीडिया जंक्शन न्यूज
करनाल/चंडीगढ़। पूर्व रोडवेज कर्मी नौकरी बहाली की मांग को लेकर करनाल में डेरा जमाए हुए हैं। ये कभी सीएम आवास के सामने प्रदर्शन करते हैं तो कभी आवास घेराव। नौकरी से निकाले जाने के बाद इनके परिवारों के समक्ष बड़ा आर्थिक संकट पैदा हो गया है। अब ये सरकार से नौकरी वापस दिए जाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल ये वही कर्मचारी हैं जब रोडवेज हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश में रोडवेज व्यवस्था चरमरा गई थी। ऐसे में यात्रियों को सुविधा देने के लिए सरकार ने उस समय कुछ चालकों परिचालको को नौकरी पर रख ट्रांसपोर्ट सुविधा सुचारू रखने का काम किया था लेकिन पुराने कर्मचारियों के वापिस आते ही नए कर्मचारियों को नोकरी से निकाल दिया गया जिसके चलते ये कर्मचारी एक बार फिर बेरोजगार हो गए। बता दें कि उस वक्त रोडवेज की हड़ताल के दौरान सरकार ने ड्राइवर व कंडक्टर की पोस्ट पर करीब ढाई हजार कच्चे कर्मचारियों को नौकरी पर रखा था। अब ये रोडवेज विभाग में पक्का करने की मांग पर अड़े हुए हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने तो रोष स्वरूप मुंडन भी करवा लिया है।
0 Comments