रामअवतार वर्मा अध्यक्ष तो विरेन्द्र सैनी बने राह कल्ब के सचिव


रामअवतार वर्मा अध्यक्ष तो विरेन्द्र सैनी बने राह कल्ब के सचिव 
राह क्लब हिसार के वार्षिक चुनाव संपन्न
3100 बेटियों को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग देगा राह क्लब



मीडिया जंक्शन न्यूज 
हिसार। राह क्लब हिसार के वार्षिक चुनावों में रामअवतार वर्मा को अध्यक्ष, विरेन्द्र सैनी को सचिव चुना गया है जबकि एडवोकेट मीनू सिंगला को महिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। राह क्लब हिसार के प्रवक्त्ता ने बताया जिन्दल अस्पताल मार्ग पर स्थित होटल मून के बैकेंट हॉल में प्रदेशाध्यक्ष कमल हांडा की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुए चुनावों में रामअवतार वर्मा को सर्वसहमति से अध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार एडवोकेट मीनू सिंगला को महिला अध्यक्ष, कीर्ति गोयल को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि सामान्य कार्यकारिणी में सूर्यकांत शर्मा को उपाध्यक्ष व निर्मला सैनी को हिसार जिले की सेल्फ डिफेंस की प्रभारी नियुक्त किया गया। इस दौरान नव नियुक्त अध्यक्ष रामअवतार वर्मा ने कहा कि अगस्त से अक्टूबर माह तक राह क्लब हिसार व हरियाणा पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत क्षेत्र के 40 स्कूलों में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी। इस महाअभियान के तहत क्षेत्र के स्कूलों व कॉलेजों में बेटियों को दुपट्टे से लेकर रोजमर्रा की जिन्दगी में काम आने वाली वस्तुओं को आत्मरक्षा के लिए प्रयोग करने की तकनीक सिखाई जाएगी। प्रोजक्ट के तहत क्षेत्र के स्कूलों में तीन-तीन दिनों के लिए व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बेटियों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के साथ-साथ बैड टच व गुड टच की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। नव नियुक्त सचिव विरेन्द्र सैनी के अनुसार कई बार हालात ऐसे होते हैं कि लडकी अकेली होती है और उस समय उसको छेड़छाड़ करने वाले या यौन उत्पीडऩ का प्रयास करने वाले व्यक्ति से अपने आप को बचाना उसके लिए सबसे अहम होता है। ऐसी स्थिति में आत्मसुरक्षा के दांव पेच उसके काम आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लड़कियां पहले चरण में ही छेडखानी व दूसरे प्रकार की बतमीजी के जवाब में चुप्पी तोड़ देती है तो आपराधिक प्रवृति के लोगों का हौसला वहीं समाप्त हो जाता है। इस दौरान राष्ट्रीय चेयरमैन नरेश सेलपाड़, उपाध्यक्ष रामनिवास वर्मा, सचिव सोनू विसरवाल, रतनलाल कामरा, विकास गोदारा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजबीर दूहन, राह क्लब आदमपुर के संरक्षक कैलाश सैनी, संजय प्रजापति, सुषमा बांगड़वा, मनीष हिन्दूजा, दीपक नरवाना, कैथल की महिला अध्यक्षा योगेश ठाकुर, मंजीत शर्मा, सुरेश कुमार, राह क्लबों के वस्त्र वितरण सह-प्रभारी सतीश सरोया हेलिक्स, डा. सुमन यादव, मंजीत शर्मा, कोच निरज वर्मा सहित राह क्लब के पुराने व नए पदाधिकारीगण मौजूद रहे। 


Post a Comment

0 Comments