केंद्रीय जेल फार्म पर खड़ी हरे मक्के की फसल की बोली कल


केंद्रीय जेल फार्म पर खड़ी हरे मक्के की फसल की बोली कल
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हिसार में स्थित केंद्रीय जेल फार्म की भूमि पर खड़ी हरे मक्के की फसल कल 25 जुलाई को प्रात:11 बजे खुली बोली पर बेची जाएगी। बोली लगाने वाले इच्छुक व्यक्ति उक्त तिथि को जेल अधीक्षक कार्यालय में जाकर बोली दे सकता है। इच्छुक व्यक्ति मौके पर आकर मक्का की फसल का मुआयना कर सकता है तथा बोली प्रति एकड़ के हिसाब से भी लगा सकता है। बोली पर बेची जाने वाली हरे मक्के की फसल के लिए बोलीदाता को 10 हजार रुपये बोली के समय जमा करवाने होंगे। जिस व्यक्ति के नाम पर नीलामी छुटेगी उसे निलाम की गई फसल की पूरी राशि उसी समय पर जमा करवानी होगी तथा ढुलाई एवं तुलाई भी बोली दाता को स्वंय देनी होगी। बोलीदाता ने निलाम हुई फसल को 7 दिन के अदंर-अदंर काट कर ले जाना होगा।

Post a Comment

0 Comments