मुहिम : आओ मिलकर बचाएं पर्यावरण



मुहिम : आओ मिलकर बचाएं पर्यावरण

मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा शिक्षा विभाग तथा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण सुरक्षा, जल संरक्षण व जीवों के अधिकारों के बारे में  26 जुलाई तक विशेष जागरूकता चलाया जा रहा है। इस कड़ी में सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव सुरेंद्र कुमार ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धांसू में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण बारे जागरूक किया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल और पर्यावरण दोनों ही मानव जीवन के अस्तित्व के लिए बेहद जरूरी हैं । यदि सभी प्राकृतिक जल स्रोत समाप्त हो गए तो इनके अभाव में मानव जीवन खत्म ही हो जाएगा। सीजेएम ने कहा कि हमें जल की बबार्दी और उसको प्रदूषित होने से बचाना होगा ताकि भावी पीढ़िओं तक स्वच्छ जल सुरक्षित रह सके। उन्होंने बताया कि हमें पर्यावरण को भी कम करना है इसके लिए हमें प्लास्टिक की वस्तुओं का कम से कम प्रयोग में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलन को कायम रख सकें। उन्होंने बच्चों को जीवों के अधिकारों के बारे में संवेदनशील बनाने के लिए आह्वान किया। उच्च न्यायालय ने करनैल सिंह बनाम हरियाणा सरकार मुकदमे में 30 मई 2019 को एक फैंसला देते हुए सभी जीव जंतुओं के पूरे साम्राज्य को मानव की तरह कानूनी अधिकार, कर्तव्य तथा जिम्मेदारियां दी हैं। इस फैसले में हरियाणा राज्य के सभी लोगों को जीव जंतुओं का संरक्षक घोषित किया गया है। इस जागरूकता अभियान में सीजेएम सचिव सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण भी कराया गया और इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य प्रदीप दहिया, जगदीश जाखड़ व वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments