हरियाणा में खुलेंगे 407 आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर


हरियाणा में खुलेंगे 407 आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर


मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत प्रदेश में वर्ष 2019-20 में 407 आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर तथा 138 सब-केंद्र स्थापित किये जाएंगे। इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इन वैलनेस सेंटरों तथा सब-केंद्रों को स्थापित करने पर लगभग 64.52 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। इनमें से 102 आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर आगामी 100 दिन में स्थापित किये जाएंगे। हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा ने बताया  कि आगामी 100 दिन में 102 आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर नामत: अंबाला, फरीदाबाद, करनाल, झज्जर, सोनीपत तथा पलवल में बनाये जाएंगे। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सोसायटी को जिला स्वास्थ्य एवं आयुष सोसायटी के रूप में पुर्नगठित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई जो स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की योजनाओं को चलाने के लिए कार्य करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अधिकारियों को मेवात में बच्चों एवं महिलाओं में कुपोषण एवं अनीमिया को दूर करने से संबधित परियोजना तैयार कर चलाये जाने के निर्देश दिये। इसके अलावा, उन्होने स्टेट मेडीसीनल प्लांट बोर्ड से मिलकर औषधीय पौधों को रोपित किये जाने की परियोजना बनाने के भी निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments