राह ग्रुप का नि:शुल्क सुपर-50 बैच शुरु


राह ग्रुप का नि:शुल्क सुपर-50 बैच शुरु

मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। प्रख्यात  समाजसेवी व राह संस्था के संरक्षक डा. अनुराग बिश्नोई का कहना है कि यदि व्यक्ति अपना लक्ष्य तय करके उसे पाने की दिशा में मेहनत व लग्र से प्रयास करे तो उसे सफलता हर हाल में मिलेगी। वे राह ग्रुप फाउंडेशन के नि:शुल्क सुपर-50 बैच के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्र सफलता के शॉर्ट कट रास्ते को न अपनाएं बल्कि वे अपने  जीवन में मानवीय मूल्यों को उतारते हुए सफलता अर्जित करें। इससे पहले मुख्यअतिथि विकास गोदारा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जीवन यात्रा में पड़ाव आते रहते है। इसमें सबको साथ लेकर चलने वाले ही समाज और राष्ट्र को दिशा देते है। इसलिए राह ग्रुप फाउंडेशन के ऐसे प्रयासों की प्रशंसा की जानी चाहिए। इससे पहले राह संस्था के संरक्षक प्रवीन त्यागी, सुपर-50 के इंचार्ज सतीश सरोया हेलिक्स, कॉर्डिनेटर रामअवतार वर्मा, राह ग्रुप के राष्ट्रीय चेयरमैन नरेश सेलपाड़, वाईस चेयरमैन रामनिवास वर्मा, राह क्लबों के हरियाणा प्रभारी कमल हांडा व निर्मला सैनी ने मेहमानों गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पर्वतारोही मनीषा पायल, प्राचार्य राकेश चराया व पार्षद टीनू जैन ने अपने अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान राह क्लब बरवाला के अध्यक्ष सतीश सरोहा हैलिक्स, हरियाणा रीति रिवाज मंच की सचिव डा. बबली चाहर, डा. तेजबीर चाहर, सुनिता तंवर, मंजीत शर्मा व सुषमा बागड़वा सहित राह क्लब हिसार के पदाधिकारीगण व सदस्य मौजूद रहे। राह क्लबों के हरियाणा प्रभारी कमल हांडा के अुनसार इस सुपर-50 बैच में किसी जाति, धर्म या लिंग को कोई भेदभाव नहीं किया गया है। इसमें संस्था की तरफ से तय लिखित व मौखिक टेस्ट पास करने वाले विद्यार्थियों को ही इस बैच में शामिल किया गया है। 


 सुपर-50 में  इन नौकरियों पर रहेगा फोकस
राह ग्रुप के महत्वाकांक्षी प्रोजक्ट सुपर-50 टारगेट सरकारी नौकरी के प्रभारी रामअवतार वर्मा, परियोजना संचालक सतीश सरोया हेलिक्स ने बताया कि इस नि:शुल्क बैंच में हरियाणा स्टाफ सलेेक्शन कमीशन के अन्र्तगत आने वाले सभी प्रकार के पदों जैसे सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, पटवारी, ग्राम सचिव, क्लर्क, ग्रुप-डी, स्टाफ नर्स व दूसरे प्रकार की समकक्ष पदों को ध्यान में रखकर तैयारी करवाई जा रही है जिसमें परीक्षा में आने वाले पेपर स्टाईल के अनुभव करवाने के साथ-साथ ओएमआर भरने व शार्टकट मैथ्थड़ की विस्तार से जानकारी दी जा रही है।


Post a Comment

0 Comments