व्यापक जनहित का बजट पेश कर निर्मला सीतारमण ने पेश की नई मिसाल : कैप्टन भूपेंद्र
मीडिया जंक्शन समाचार
हिसार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम बजट पेश करके भारत की प्रथम महिला वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने एक नई मिसाल पेश की है। समग्र रूप से देखा जाए तो यह बजट व्यापक जनहित का बजट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट को ग्रीन बजट का नाम दिया है।
यह बात कॉन्फेड चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र ने आज बजट पर चर्चा करते हुए कही। उन्होंने इस बजट को किसानों, आम आदमी, महिलाओं और रोजगार समेत हर लिहाज से हिट बजट बताया है। कैप्टन भूपेंद्र ने पूर्ण आम बजट की तारीफ करते हुए कहा कि यह बजट भारत के अभूतपूर्व विकास विशेषकर महिलाओं के उत्थान और युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने की दिशा में बहुत उपयोगी साबित होगा। यह बजट देश के लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में 55 साल लग गए, लेकिन इस वर्ष हम 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हो जाएंगे। उन्होंने महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नारी नारायणी है, अगर हमारे देश में लोग ये समझ लें तो महिलाओं के प्रति हिंसा खत्म हो जाएगी। वहीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के लाल बहीखाते में रख कर बजट पेश करने की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि निर्मला जी ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत आधुनिक तो है लेकिन अपनी जड़ों और संस्कृति को भूला नहीं है।


0 Comments