50 लाख रूपए का बीमा हड़पने के लिए उतारा था पत्नी को मौत के घाट
फतेहाबाद के गांव भोडाशनाक में मृतक महिला के भाई ने लगाया सनसनीखेज आरोप
मीडिया जंक्शन न्यूज
फतेहाबाद। भोडाशनाक में महिला की मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई ने अब अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि जीजा ने 50 लाख रुपए बीमा राशि हड़पने के लिए बहन की हत्या की। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मृतका के पति व सास पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में खैरपुर निवासी रणधीर ने बताया कि उसकी बहन सरिता का विवाह 9 वर्ष पहले नंगथला निवासी नवीन के साथ हुआ था। उनके 6 वर्ष और ढाई वर्ष के दो बच्चे हैं। आरोप हे कि शादी के बाद से ही नवीन उसकी बहन को पसंद नहीं करता था। करीब दो माह पहले उसके जीजा ने उससे 20 लाख रुपये यह कहते हुए मांगे थे कि उसने लोगों के पैसे देने हैं। आरोप है कि जब उन्होंने इतने रुपये न होने की मजबूरी जाहिर की तो आरोपी ने उसकी बहन को और परेशान करना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 2 जुलाई को वह चंडीगढ़ में था और इस दौरान उसके फोन पर उसके जीजे के फोन से कॉल आई कि दोनों नहर में गिर गए हैं और उन्हें चोटें लगी हैं। जिस पर वह और उसका भाई संजय अग्रोहा हस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें बताया गया कि नवीन और सरीता सिद्धमुख नहर की पटरी पर सारंगपुर की तरफ से बाइक पर आ रहे थे तो अचानक आगे नील गाय आ गई, जिससे उनका एक्सीडेंट हो गया और वे नहर में जा गिरे, जिससे सरीता की मौत हो गई और नवीन बच गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस समय सदमे के चलते होश-हवास में न होने के कारण उन्होंने उक्त बयानों पर दस्तखत कर दिए। मगर मरणोपरांत होने वाले रीति-रिवाज पूरे करने जब वे उनके घर गए तो उन्हें हत्या की आशंका हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत मिलीभगत कर उसकी बहन की हत्या की गई। आरोप है कि मृतका के नाम बीमा कंपनी से बड़ी बीमा पॉलिसी ले रखी थी और 50 लाख रुपये का टर्म बीमा पॉलिसी भी ले रखी थी, इतना ही नहीं उसकी बहन के नाम पर एक क्रेटा गाड़ी भी फाइनेंस पर ले रखी थी। आरोप है कि इसी के चलते उसकी बहन की हत्या की गई।

0 Comments