अम्बाला कैंट : गैंगेस्टर बेटे ने किया था सरपंच का खून, बदले में रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता की हत्या
मीडिया जंक्शन न्यूज
अम्बाला कैंट। गैंगेस्टर बेटे द्वारा किए गए गुनाहों की सजा रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। स्थानीय गांधी मार्केट में चाय की दुकान पर बैठे रिटायर्ड पुलिसकर्मी को कार में सवार होकर आए चार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए कार में सवार होकर फरार हो गए। वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रही है कि हत्यारोपियों की पहचान सीसीटीवी में हो गई है। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। मृतक पुलिसकर्मी का बेटा गैंगस्टर रणदीप राणा अम्बाला जेल में बंद है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया है कि रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह वेट लिफ्टिंग व रेसलिंग के कोच थे। उनका बेटा राणा रणदीप अम्बाला जेल में बंद है। उसके ऊपर कई आरोप हैं। सतविंदर सिंह हररोज ग्राउंड में प्रैक्टिस के बाद गांधी मार्केट में चाय पीने के लिए आते थे। बुधवार को बारिश की वजह से वे प्रैक्टिस करने नहीं गए और सीधे चाय पीने आ गए। वे चाय की दुकान पर बैठे थे कि पंजाब नंबर की एक मारुति दुकान से कुछ ही दूरी पर आकर रुकी। मारुति से नीली टोपी पहने एक युवक उतरा और दुकान में जा कर सिगरेट लेकर आया और यह भी भांप आया कि सतविंदर के साथ उस समय कितने लोग हैं। फिर वह वापिस गया और कार में बैठ गया। कुछ ही क्षण में मारुति कार से तीन युवक उतरे, तीनों के हाथ में हथियार थे। उन्होंने दुकान में बैठे सतविंदर सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी। सतविंदर के सिर व गर्दन पर तीन गोलियां लगी। आरोपी जाते वक्त 2 हवाई फायर भी करते हुए फरार हो गए। सतविंदरसिंह को कैंट सिविल अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। पूरी घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें आरोपी साफ-साफ नजर आ रहे हैं। सतविंदर सिंह के परिजनों ने सरसेड़ी गांव के पूर्व सरपंच पाला के लड़के जगप्रीत उर्फ प्रीत व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सतविंदर के लड़के रणदीप राणा पर पाला सरपंच की हत्या का आरोप लगा था। उसी की रंजिश के चलते सतविंदर की हत्या की गई है।
एसपी बोले, पुरानी दुश्मनी में ही की गई हत्या
एसपी अभिषेक जोरवाल का कहना है कि मृतक सतविंदर की हत्यारों से पुरानी दुश्मनी चल रही थी, जिसको लेकर कई मुकदमे अदालत में चल रहे हैं। सतविंदर का बेटा भी आपराधिक मामले में जेल में है। जिस युवक ने हत्या को अंजाम दिया है वह भी एक हत्या के केस में हाईकोर्ट से बेल पर था लेकिन बाद में कोर्ट ने सजा सुना दी जिसके बाद से वह फरार चल रहा है। पुलिस टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द हत्यारे उनकी गिरफ्त में होंगे।

0 Comments