जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के बिगड़े बोल, कहा, इस चुनाव के बाद घूंघरू पहनकर नाचेंगे धनखड़, मनीष ग्रोवर को बताया बदमाश

जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के बिगड़े बोल, कहा, इस चुनाव के बाद घूंघरू पहनकर नाचेंगे धनखड़, मनीष ग्रोवर को बताया बदमाश




मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। सपना चौधरी पर तल्ख टिप्पणी के बाद अब जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने अब प्रदेश के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पर तीखी टिप्पणी की है। कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को उन्होंने जहां घूंघरू पहनकर नाचने वाला नेता बताया है तो वहीं सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर को सबसे बड़ा बदमाश करार दिया है। उन्होंने कहा कि कौन जानता है कि कभी ओमप्रकाश धनखड़ को चुनाव में सिर्फ तीन हजार वोट मिलते थे। उन्होंने कहा कि पिछलेचुनाव में तो मोदी का फोटो लगाकर धनखड़ का दांव लग गया था,लेकिन असल पता इस चुनाव में चलेगा। इस बार जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी। इस चुनाव के बाद धनखड़ साहब के पास घूंघरू बांधने का काम रह जाएगा। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पर दिगविजय ने कहा कि उनकी बाडी लेंग्वेज से ही लगता है कि वे सबसे बड़े बदमाश हैं। आज वे बेखौफ बदमाश बनकर घूम रहे हैं। उन्होेंने पूरी भाजपा पार्टी पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी अहंकार मेल कान में लेकर घूम रही है, इस बार जनता इन्हें 75 पार नहीं विधानसभा व प्रदेश से बाहर करेगी। कुलदीप बिश्नोई के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की छापेमारी को उन्होंने बदले की भावना की कार्यवाही बताया और कहा कि सरकार को आखिर यह छापामार कार्रवाई चुनाव के पास ही क्यों याद आई। कांग्रेस विधाय करण दलाल द्वारा महागठबंधन कर हुड्डा को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने के बयान पर भी दिग्विजय ने कहा कि कोई भी कुछ भी कह सकता है सबको आजादी है। उन्होंने कहा कि समान विचार के लोगो को एक साथ होना चाहिए हम भी पक्षधर हैं लेकिन सामाजिक व साफ छवि के नेताओं का गठबंधन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1977 व 1989 का इतिहास 2019 में दोहराया जाना चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments