हिसार : और मजबूत होगा जेजेपी कानूनी प्रकोष्ठ
जेजेपी के लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक सूरजभान काजल ने वकीलों से मांगा सहयोग
मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। दुनिया मे आज तक जितनी भी बदलाव की क्रांति हुई है उनमें वकीलों का अहम रोल रहा है। इसलिए वकीलों को हमेशा समाजहित में हर गलत बात का विरोध करना चाहिए। जेजेपी के लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक सूरजभान काजल ने हिसार कोर्ट कॉम्प्लेक्स में वकिलों से रूबरू होते हुए यह बात कही। वे बुधवार को हिसार बार कॉन्फ्रेंस हाल में जेजेपी लीगल सेल की मीटिंग को सम्बोधित करने आये थे। इस मौके पर उन्होंने जेजेपी कानूनी प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने के लिये वकीलों से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि आज के मौजूदा माहौल व राजनैतिक परिस्थितियों में सताधारी लोग अपनी मनमानी पर उतारू हो गए है। यंहा तक कि भाजपा सरकार ने सवैंधानिक व स्वायत संस्थाओं को भी अपनी कठपुतलीयां बनाकर पंगु बना दिया है। चाहे आयकर विभाग हो, ईडी हो या फिर सीबीआई हो किसी भी संस्था को स्वतंत्र रुप से काम नहीं करने दिया जा रहा। आज हालत तो यह कि सत्ता का दुरुपयोग करके चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सरकार का समर्थन करने को मजबूर किया जा रहा है। पूर्व विधायक काजल ने कहा कि इन्हीं कारगुजारियों की वजह से आज समाज का हर तबका भय के साये में जी रहा है। इन हालातों में वकील की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि वकील को समाज का आईना माना जाता है और हर एक आंदोलन की शुरूआत भी वकील ही करते रहे हंै क्योंकि वे आमजन के अधिकारों से भलीभांति वाकिफ हंै। भाजपा सरकार के पिछले पौने पांच साल के शासन काल में हर व्यक्ति के अधिकारों का हनन हुआ है अगर कोई व्यक्ति सरकार के खिलाफ बोलना भी चाहता है तो उसे डरा धमका कर चुप करा दिया जाता है। सरकार ने घबराहट में ही आरटीआई एक्ट में संशोधन किया है ताकि जनता को सरकार के क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी म मिल सके। उन्होंने उपस्थित वकीलों से बदलाव की इस क्रांति में सहयोग मांगते हुए आह्वान किया कि आज के मौजूदा माहौल में पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला जैसा नेता नही है जो हर समस्या को पहचान कर उसका हल निकालने का मादा रखते है। हिसार के लोगो ने तो दुष्यंत चौटाला को कार्य करते हुए नजदीक से देखा है। लोकसभा चुनाब परिणामो पर बोलते हुए सूरजभान काजल ने कहा कि लोकसभा के चुनाव परिणाम से हताश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि विधानसभा चुनाव तो स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाता है। इसलिए आने वाले ढाई महीनों में हर दिन थोड़ा थोड़ा समय निकाल कर जेजेपी को मजबूत करने का काम करें। इस अवसर पर एडवोकेट धर्मवीर आर्य, फकीर चंद भाम्भू, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, बार एसोसिएशन के पूर्व उपप्रधान अनिल श्योराण, वेद बसीर, मोहमद सोहेल अख्तर , राजेन्द्र जाखड़, बंटी कुकरेजा, कमल राज लम्बोरिया, पूर्ण सिंह श्योराण, कुलदीप बेडवाल, नवीन पुनिया सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

0 Comments