फरीदाबाद-गुरुग्राम समेत अशक्त लोगों के अनुकूल बनेंगे देश के 58 शहर


फरीदाबाद-गुरुग्राम समेत अशक्त लोगों के अनुकूल बनेंगे देश के 58 शहर 
अशक्त मित्र राज्य के रूप में प्रोजेक्ट के तौर पर चुने गए हैं 18 राज्य 
आप भी कीजिए मानसिक रूप से अशक्तों की मदद 



मीडिया जंक्शन न्यूज
सोनीपत। केंद्र व राज्य सरकार अशक्त लोगों को सक्षम बनाने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में अशक्त मित्र राज्य बनाये जायेंगे, जिसके लिए शुरूआत में 18 राज्यों को एक प्रोजैक्ट के रूप में चुना गया है। साथ ही देश के 58 शहरों को भी अशक्त लोगों के अनुकूल बनाया जाएगा, जिनमें हरियाणा के फरीदाबाद व गुरुग्राम को भी शामिल किया गया है। ऐसे शहरों में सरकारी स्तर पर अशक्त लोगों को अधिकाधिक सुविधाएं दी जाएंगी। ऐसे शहरों में सरकारी बसें भी लो-फ्लोर चलाई जाएंगी ताकि अशक्त लोगों को चढऩे-उतरने में परेशानी न हो। हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने लोगों से आह्वान किया कि मानसिक व शारीरिक रूप से अशक्त बच्चों व लोगों को समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जाए। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष पहल करते हुए अनूठी शुरूआत की है, जिसके तहत अब मानसिक व शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए विकलांग शब्द का प्रयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जन सहयोग विशेष रूप से अपेक्षित है ताकि अशक्त लोगों का जीवन सरल बनाया जा सके। उन्होंने कोशिश संस्था की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के ऐसे वर्ग के लिए समर्पित भाव से कार्य करना प्रशंसनीय है। जो लोग अपनी बात कहने में समर्थ नहीं हैं उन लोगों के हितार्थ कार्य करना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि शुरूआत में उनके पास समाज कल्याण विभाग था, जिसके माध्यम से उन्हें भी अशक्त लोगों की सेवा का मौका मिला।

Post a Comment

0 Comments