हिसार समेत 6 जिलों में लागू होने जा रहा है मोटे अनाज का घटक,जानें किस जिले में कौन सा-घटक
July 26, 2019, 8:47 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा में राज्य खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत वर्ष 2018-19 तक गेहूं की उत्पादकता में 17.13 प्रतिशत तथा उत्पादन में 8.88 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा ने बताया कि राज्य खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत गेहूं घटक को राज्य के सात जिलों नामत: अंबाला, पलवल, भिवानी महेन्द्रगढ़, मेवात, रोहतक एवं झज्जर में लागू किया जा रहा है। इसी प्रकार, दालों एवं एनएफएमएस- दलहन व तिलहन के घटक को प्रदेश के सभी जिलो में, मोटे अनाज के घटक को छ: जिलों नामत: पंचकूला, रोहतक, भिवानी, सिरसा, हिसार एवं झज्जर में, वाणिज्यिक फसलों के घटक को गन्ना एवं कपास उगाने वाले जिलों में तथा पोषक-अनाज के घटक को नौ जिलों नामत: भिवानी, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, मेवात, रेवाड़ी तथा रोहतक में लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में राज्य खाद्य सुरक्षा मिशन वर्ष 2007 में शुरू किया गया था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे बेहतर कृषि पद्घतियों एवं प्रोद्यौगिकियों की प्रदर्शनियों के खेतों को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलायें ताकि किसान खेती के लिए उत्तम किस्म के बीजों का उपयोग करने के लिए पे्ररित हों। इसके अलावा, किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें ताकि किसानों को इन योजनाओं की समय पर व्यापक जानकारी मिल सके और राज्य व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। इसके अलावा, उन्होंने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के माध्यम से हो रही गतिविधियों का विश्लेषण करवाने के भी निर्देश दिये।

0 Comments