बरसात के कारण सड़क पर गड्ढे हो गए हैं तो फोटो खींचकर हरपथ एप पर डालें
लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने सर्कल अधीक्षक अभियंताओं को गड्ढ़ों को तुरंत प्रभाव से भरने के दिए हैं निर्देश
July 26, 2019, 8:37 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। मानसून के कारण यदि सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं और उन गड्ढ़ों से दुर्घटनाओं का खतरा है तो ऐसे सभी गड्ढ़ों की जानकारीफोटो सहित हरपथ एप्प पर अवश्य डालें। लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने यह आह्वान किया है प्रदेश की जनता से और फील्ड में तैनात सभी सर्कल अधीक्षक अभियंताओं को इन गड्ढ़ों को तुरंत प्रभाव से भरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना का कारण बन गड्ढ़ों पर विशेष ध्यान रखा जाए। जहां-जहां गड्ढे की शिकायत मिलती है तो गड्ढों को तुरन्त भरने के लिए एक विशेष अभियान चलाए और हर सप्ताह इसकी कार्य प्रगति रिपोर्ट मुख्यालयों को भिजवाना सुनिश्चित करे। राव नरबीर सिंह ने कहा कि सडकों पर गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी कड़ा संज्ञान लिया है जहां तक संसद में चल रहे मौनसून सत्र में भी यह मुद्दा उठ रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग का मंत्री होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि लोग सड़कों पर सुरक्षित यात्रा करें और कम से कम दुर्घटना हों। उन्होंने सर्कल अभियाताओं को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि 18 फुट बनाई जा रही सडंकों के दोनों और तीन-तीन फुट बर्म बनाया जाए अर्थात कुल 24 फुट में सडक बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जो-जो सडंकें चाहे वह राष्टद्द्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की है या विभाग की अपनी सडकें है। चार वर्ष की ठेकेदार की डीएलपी या कमी देयता अवधि होती है उस अविध में अगर सड़क में गड्ढा होता है तो सम्बन्धित ठेकेदार से भरवाएं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधीक्षक अभियांता सडकों के गड्ढों की एक कार्य प्रोग्राम बनाए तथा विशेष निरीक्षण करे तथा इसकी रिपोर्ट हर-पथ पर लोड करवाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां नई सड़कें बनती है उनके दोनों और पौधा रोपण का कार्य भी एनजीओ या किसी अन्य संस्था के माध्यम से करवाएं बहुत सी संस्थाएं इस नेक कार्य के लिए तैयार हैं और इसके लिए अधीक्षक अभियंता ऐसे संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करवाएं और कार्य को आगे बढ़ाएं।

0 Comments