स्थाई मान्यता प्राप्त प्राईवेट स्कूल अब 9 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं सम्बद्धता शुल्क
मीडिया जंक्शन न्यूज
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने शैक्षिक सत्र 2019-20 के सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी स्तर के केवल स्थाई मान्यता प्राप्त अराजकीय विद्यालयों के निरन्तरता शुल्क/सम्बद्धता आवेदन-पत्र की तिथि बढ़ाकर बिना विलम्ब शुल्क 2,000 रुपए सहित तिथि 20 जुलाई से 30 जुलाई तक कर दी है एवं विलम्ब शुल्क 5,000 रुपए सहित 31 जुलाई से बढ़ाकर 09 अगस्त तक निर्धारित की गई है। बोर्ड के एक प्रवक्ता ने इस बारे में बताया कि सम्बद्धता आवेदन-पत्र व शुल्क केवल पंजीकृत डाक के माध्यम से या दस्ती तौर पर बोर्ड कार्यालय में जमा करवाये जा सकते हैं। सम्बद्धता शुल्क बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से या बोर्ड मुख्यालय के काऊन्टर पर नकद भी जमा करवाया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि सम्बद्धता आवेदन पत्र व शुल्क आॅनलाईन स्वीकार नहीं किया जायेगा। इस आवेदन पत्र का प्रारूप बोर्ड की वैबसाईट ६६६.ु२ीँ.ङ्म१ॅ.्रल्ल पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र सम्बद्धता निरन्तरता शुल्क 2,000 रुपए सहित जमा करवाया जाना है। उन्होंने बताया कि केवल स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय समय रहते अपने सम्बद्धता आवेदन-पत्र व शुल्क बोर्ड कार्यालय में जमा करवाएं तथा सम्बद्धता आवेदन-पत्र के साथ शिक्षा विभाग, पंचकुला से प्राप्त स्थाई मान्यता की प्रति, सोसायटी की नवीनीकरण प्रति एवं विद्यालय में कार्यरत स्टॉफ की सूची फोन नं. सहित संलग्न की जानी अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि जो विद्यालय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं उनकी सूची निदेशक पंचकुला से प्राप्त होने उपरांत सम्बद्धता आवेदन की तिथि निर्धारित की जायेगी।


0 Comments