राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का पहला चरण संपन्न, 90 बच्चों ने लिया भाग
एसडीएम शालिनी चेतल ने किया उद्घाटन
मीडिया जंक्शन न्यूज
सिरसा। जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम चरण का उदद्द्घाटन एसडीएम शालिनी चेतन ने किया। इन प्रतियोगिताओं में 5 से 9 तक की आयु वर्ग के विभिन्न स्कूलों से 90 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम शालिनी चेतन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढचढ कर भाग लेना चाहिए। ये प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी है। उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि चित्रकला एक ऐसी कला है जिसमें अपने दृष्टिकोण से बनाया गया चित्र सभी के मन को मोह लेता है। उन्होंने कहा कि कागज पर अपने हुनर को दशार्ना ही चित्रकला है। जिला बाल कल्याण अधिकारी पुनम नागपाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से 90 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को दूसरे चरण की प्रतियोगिता में व्हाईट समूह में 10-16 वर्ष तक बच्चे भाग लेंगे। इस अवसर पर मण्डल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चाहर, समाजसेवी आनन्द बियानी सहित विभिन्न स्कूलों से आये हुये अध्यापक तथा बच्चे उपस्थित थे।

0 Comments