कुलदीप बिश्नोई को झूठे केस में फंसाकर बदनाम करना चाहती है ईडी, ये सब हो रहा सरकार के ईशारे पर : मोहित
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। आयकर विभाग की टीम पिछले 3 दिन से कांग्रेस नेता व विधायक कुलदीप बिश्नोई के आवास व प्रतिष्ठानों पर जांच कर रही है लेकिन 3 दिन बाद भी आयकर विभाग खाली हाथ है। यह कहना है कुलदीप बिश्नोई के प्रवक्ता मोहित का। उन्होंने कहा कि छापेमारी को बंद करने की बजाय इसे ओर लंबा खींचा जा रहा है ताकि किसी भी तरह के झूठे केस बनाकर कुलदीप बिश्नोई की लोकप्रियता और व्यक्तित्व को बदनाम किया जा सके और ये सिर्फ सरकार के इशारे पर हो रहा है। मोहित ने कहा कि 80 वर्षीय माता जसमा देवी और युवा नेता भव्य बिश्नोई जिनका पारिवारिक काम धंधों से कोई लेना देना नहीं, उन्हें पिछले 3 दिन से बंधक बनाकर रखना कौनसी नैतिकता है ? मोहितत्रने कुछ यू-यूब चैनलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर संचालित कुछ यूट्यूब चैनेल कोरी अफवाह फैलाने ओर कुलदीप बिश्नोई को बदनाम करने में जुट गए हैं। अपने आपको मीडिया बताने वाले ऐसे चैनलों की कोई भी वैधानिकता नहीं है। सभी को इनसे सावधान रहने ओर भाजपा के गेम प्लान को समझने की जरूरत है। ऐसे ही एक चैनल ने कल दावा किया कि कुलदीप बिश्नोई तो देश से ही बाहर है ओर आयकर टीम उनका वेट कर रही है, जबकि सच्चाई है कि कुलदीप ओर रेणुका दोनों रजोकरी आवास पर हैं।


0 Comments