रेवाडी़ ः नेशनल हाईवे किनारे झाडियों में मिला कटा सिर, धड़ का पता नहीं, सनसनी

रेवाडी़ ः नेशनल हाईवे किनारे झाडियों में मिला कटा सिर, धड़ का पता नहीं, सनसनी

मीडिया जंक्शन न्यूज
रेवाडी़। यहां नेशनल हाईवे पर झाड़ियों में एक शख्स का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 8 पर गांव मंडिया के पास यह सिर मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मॉडल टाउन थाना एसएचओ नीरज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में पता चला कि कटे हुए सिर को जानवरों ने नोचा हुआ है। आसपास छानबीन की गई, लेकिन धड़ नहीं मिला। इलाके में भी किसी शख्स के गुमशुदा होने की पड़ताल की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। अब पुलिस दूसरे शहरों में किसी शख्स के गुमशुदा होने की जांच करने में जुटी है।


Post a Comment

0 Comments