कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर 78 घंटे की छानबीन के बाद आयकर टीम दिल्ली रवाना,भव्य बिश्नोई को भी ले गई साथ
कुलदीप बिश्नोई व भव्य को आमने-सामने बिठाकर हो सकती है पूछताछ
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के बेटे व आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई के सेक्टर 15 स्थित आवास पर लगभग 75 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद उनके बेटे भूमि बिश्नोई को साथ लेकर आयकर विभाग की टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। सूत्रों ने बताया कि भव्य बिश्नोई से रात को 3 बजे तक आयकर विभाग की टीम ने पूछताछ की और आज सुबह भी उनसे कुछ सवालों के जवाब मांगे। मामले को हैंडल कर रहे उच्चाधिकारियों से बातचीत करने के बाद भव्य बिश्नोई को दिल्ली ले जाने का फैसला किया गया। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने एक बड़े लेन-देन के साथ में भ्रम बिश्नोई को अटैच पाया है। इस मामले में शाम तक केस दर्ज हो सकता है। विस्तृत जानकारी आयकर विभाग प्रेस कॉन्फ्रेंस या प्रेस नोट जारी करके देगा ।
पता चला है कि आयकर विभाग ने जब कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई से व्यापारिक लेन-देन के बारे में अलग-अलग बात की तो कुलदीप बिश्नोई और भव्य के आपस में बयान नहीं मिल रहे थे।अब आयकर विभाग की टीम कुलदीप विश्नोई और भव्य बिश्नोई को आमने-सामने बैठाकर दिए गए जवाबों पर क्रॉस जवाब मांग सकती है।
आयकर रेड़ पर गुस्से में कांग्रेस, कल हिसार के कटला मैदान में जोरदार प्रदर्शन, शामिल होंगे वरिष्ठ कांग्रेसी दिग्गज
हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के विभिन्न प्रतिष्ठानों वह आवासों पर की गई आयकर विभाग की छापामार कार्यवाही के बाद कार्यकर्ताओं ने बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। हिसार के कटला रामलीला मैदान में कल यानी 27 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े कद्दावर नेताओं की रहनुमाई में आयोजित के जाने वाले इस विरोध प्रदर्शन के जरिए जहां कांग्रेसी नेता एकजुट होंगे।
वहीं दूसरी तरफ कार्रवाई को लेकर भी विरोध जताया जाएगा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कुलदीप बिश्नोई के सहयोगी कमल सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा द्वेषपूर्ण कार्रवाई की गई है जिसे लेकर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं में रोष है। इसके विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर रोष प्रदर्शन करेंगे।हिसार के कटला रामलीला मैदान में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और प्रदर्शन करेंगे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुमारी सेलजा सहित अन्य दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी जा रही है।

0 Comments