कुलदीप बिश्नोई व भूपेंद्र हुड्डा पर कार्रवाई से तिलमिलाए कांग्रेसी, कल हिसार में भाजपा सरकार के खिलाफ छेडेंगे ऐलान-ए-जंग


  • कुलदीप बिश्नोई व भूपेंद्र हुड्डा पर कार्रवाई से तिलमिलाए कांग्रेसी, कल हिसार में भाजपा सरकार के खिलाफ छेडेंगे ऐलान-ए-जंग


सुरजेवाला बोले, जो हिम्मत हार चुके हैं, वो साथ छोड़ दें,जिन्हें जंग लड़नी है वो ही साथ चलें

मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। भाजपा सरकार द्वारा कुलदीप बिश्नोई और भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दबाव और बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई के खिलाफ कल 27 जुलाई रविवार को हिसार में एक बहुत बड़ा रोष प्रदर्शन किया जाएगा और तानाशाही भाजपा सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसका नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर  और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेतागण करेंगे। अतः आप सभी से निवेदन है कि कल सुबह 10 बजे कटला रामलीला मैदान, हिसार में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।

Post a Comment

0 Comments