पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की बिगड़ी तबीयत,कल रात ED ने की थी कई घंटे पूछताछ

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की बिगड़ी तबीयत, कल रात ED ने की थी कई घंटे पूछताछ


मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला। हरियाणा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्रर सिंह हुड्डा की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते चेकअप के लिए डॉक्टर्स एमएलए फ्लैट्स के आवास पर बुलाए गए हैं। जानकारी के अनुसार हुड्डा बीपी व शुगर में तीव्रता की शिकायत बताई जा रही है।बता दें कि मानेसर लैंड स्कैम मामले में सुनवाई के चलते भूपेंद्र हुड्डा पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में पहुंचे थे लेकिन वकिलों की हड़ताल के चलते मामले पर बहस नहीं हो सकी। जिसके लिए अगली तारीख 6 अगस्त दी गई है। बता दें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर शिकंजा कस दिया है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में अधिकारियों ने हुड्डा से बृहस्‍पतिवार को देर रात तक पूछताछ की। उनसे करीब 10 घंटे पूछताछ हुई और उनको आज भी बुलाया गया है।
बताया जाता है कि ईडी के अधिकारियों ने उनसे एजेएल प्लाट आवंटन और मानेसर जमीन अधिग्रहण मामलों में पूछताछ हुई। इस तरह हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बड़े नेताओं पर शिकंजा कसता दिख रहा है। हिसार के पूर्व सांसद एवं आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई के प्रतिष्ठानों व आवासों पर भी आयकर विभाग ने छापे मारे हैं।

Post a Comment

0 Comments