जल्दी से प्रोपर्टी रिटर्न भर लें शिक्षा विभाग के कर्मचारी, कल है अंतिम दिन
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। साथ ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, एस.सी.ई.आर.टी गुरूग्राम के निदेशक तथा सभी डाईट/गैटीज के प्राचार्यों को भी यह प्रमाण-पत्र 23 जुलाइ तक भेजना होगा कि उनके जिले में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की वर्ष 2017-18 की प्रोपर्टी रिटर्न आॅलाइन भरनी लंबित नही है। विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह संज्ञान में आया है कि श्रेणी-1,2 व 3 के कई कर्मचारियों व अधिकारियों की वित्त वर्ष 2017-18 के लिए प्रोपर्टी रिटर्न लंबित पड़ी है। इसी के मद्देनजर सैकेंडरी शिक्षा विभाग हरियाणा के महानिदेशक ने संबंधित अधिकारियों को पुन: निर्देश दिए हैं कि शिक्षा विभाग के जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए प्रोपर्टी रिटर्न अभी तक नहीं भरी है वे आॅनलाइन 23 जुलाई तक भरना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस कार्य को उच्च प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं।


0 Comments