हिन्दुस्तान में शिक्षा ज्ञान का उजियारा फैला रहा ‘अदानी फाउंडेशन’


सब पढ़ें-आगे बढ़ें। देशभर के 600 सरकारी स्कूलों व बलवाड़ियों के संचालन में सहयोग, एक लाख से भी अधिक बच्चे हासिल कर रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

हिन्दुस्तान में शिक्षा ज्ञान का उजियारा फैला रहा ‘अदानी फाउंडेशन’

18 राज्यों व देश भर के 2250 गांव-शहरों में किया जा रहा व्यापक संचालन

गरीब, अनाथ, बेसहारा व जरूरतमंद बच्चोें को नि:शुल्क शिक्षा देकर बांट रहे ज्ञान की रोशनी 

देश के भावी कर्णधारों को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना है फाउंडेशन का मकसद 





मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
नई दिल्ली/हिसार। पैसे के अभाव में कोई गरीब, अनाथ, बेसहारा व जरूरतमंद परिवार का बच्चा शिक्षा के बिना वंचित न रह जाए। बस इसी उद्देश्य को लेकर समाज में ज्ञान की रोशनी बांटता आ रहा है ‘अदानी फाउंडेशन’। यह अदानी ग्रुप के अद्भुत व सफल प्रयास का ही नतीजा है कि आज हिन्दुस्तान के कोने-कोने में करीब 600 सरकारी स्कूलों व बलवाड़ियों में एक लाख से भी अधिक बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा  हासिल कर रहे हैं जिनमें  कम आय वर्ग के गरीब व जरूरतमंद परिवारों के 2100 बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। 1996 में स्थापित अदानी फाउंडेशन ने आज 18 राज्यों में व्यापक रूप से संचालन किया है जिसमें देश भर के 2250 गाँव और शहर शामिल हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अदानी फाउंडेशन द्वारा अभी हाल ही में केरल के विझिनजाम में केरल के शिक्षा मंत्री प्रो. सी. रवींद्रनाथ और राज्य मंत्री रामचंद्रन कडानपल्ली की मौजूदगी में मुल्लोर उच्च प्राथमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। केवल अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा ही नहीं बल्कि उच्च कोटी के योग्य अध्यापकों की टीम भी आज अदानी ग्रुप की विशेष पहचान है। यही नहीं अडानी फाउंडेशन द्वारा ज्ञानोदय, स्मार्ट ई-लर्निंग कक्षाओं जैसे अभिनव शिक्षण कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। झारखंड के गोड्डा जिले के 157 ग्रामीण स्कूलों में शिक्षण और सीखने की गुणवत्ता में सुधार किया है। एक वर्ष के भीतर यह जिला कक्षा 9 के परिणामों में निचले सात से शीर्ष पांच राज्यों में आ पहुंचा है।


राष्ट्र निर्माण ही अदानी फाउंडेशन का मुख्य मकसद : प्रीति अडानी 
अदानी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति अडानी ने कहा कि अदानी ग्रुप का लक्ष्य ही देश के भावी कर्णधारों को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना है। ग्रुप चार प्रमुख क्षेत्रों शिक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य, सतत आजीविका विकास और सामुदायिक आधारभूत संरचना विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ ग्रामीण और सतत विकास की दिशा में कार्य करते हुए राष्ट्र-निर्माण में योगदान दे रहा है।

                          https://www.facebook.com/ghaziabadmedia

Post a Comment

0 Comments