सरल पोर्टल पर हैं 380 आनलाईन सेवाएं, आप भी उठा सकते हैं लाभ

सरल पोर्टल पर हैं 380 आनलाईन सेवाएं, आप भी उठा सकते हैं लाभ 

मुख्यमंत्री कार्यालय से विशेष फीडबैक अधिकारी मोहित सोनी ने दी जानकारी 

मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। प्रदेश सरकार ने सरल पोर्टल व अन्तोदय आॅनलाईन पोर्टल जैसी अनेकों योजनाएं शुरू की हैं जिसका लाभ प्रदेश की जनता तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री कार्यलय से विशेष फीडबैक अधिकारी मोहित सोनी आज यहां जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुनियां ने की। इस अवसर पर विधायक व ब्यूरो आॅफ पब्लिक इंटर प्राईजिज के चेयरमैन डॉ. कमल गुप्ता, वेयर हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, मेयर गौतम सरदाना, राष्टीय प्रवक्ता मोर्चा महावीर प्रसाद, लोकसभा प्रभारी दिनेश गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री आशा खेदड़ व सुजीत कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष अधिकारी मोहित सोनी ने कहा कि सरल पोर्टल योजना प्रदेश सरकार की एक बहुत ही विशेष महत्वकांक्षी योजना है जिसका लाभ प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति आसानी से उठा सकता है। उन्होंने बताया  कि इस  पोर्टल का उद्देश्य 380 से अधिक सेवाओं के पूर्ण डिजिटलीकरण के माध्यम से नागरिक सेवाओं को देना है। प्रदेश का कोई भी नागरिक इसके माध्यम से बहुत ही कम समय में सेवा प्राप्त कर सकता है। अब केन्द्र में जाकर या घर बैठे कम्प्यूटर के माध्यम से सेवा प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति का पता करने की सुविधा प्राप्त है। वहीं एसएमएस से भी आवेदन की स्थिति का पता किया जा सकता है। बुढापा पैंशन, विधवा पैंशन, राशन कार्ड बनवाने, ड्राईविंग लाईसेंस बनवाने अनेकों तरह के फार्म तथा अनेकों प्रकार की जनकल्याणकारी सुविधाएं प्राप्त करने में पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पशुपालन विभाग की सभी योजनाएं अब हरियाणा सरल पोर्टल पर उपलब्ध हो गई हैं। लाभार्थियों की सुविधा के लिए योजनाओं को पोर्टल पर भी देखा जा सकता है और साईट पर देखकर स्वयं योजनाओं का लाभ उठा सकते हंै। उन्होंने प्रदेश सरकार की सक्षम योजना बारे बताया कि इस योजना के अर्न्तगत 100  घंटे काम करके ग्रेजुएट युवा इसका लाभ उठा सकते हैं। यह योजना हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को मुआवजा (बेरोजगार भत्ता) प्रदान करने के  लिए शुरू की गई हंै। स्नातक कर चुके सभी युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की अनेकों योजनाओं के बारे में भी पार्टी पदाधिकारियों को जानकारी दी जिससे आमजन सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ उठका सकते हैं। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, मंडल अध्यक्ष गणेशदत्त शर्मा, नरेश सिंगल, सुनिल वर्मा, प्रवीन बंसल, अनिल गोदारा, राजपाल श्योरान, नरेश सोनी, पार्षद भूप सिंह रोहिला, कृष्ण बिश्रोई, जिला सचिव जिला उपाध्यक्ष, बाबूलाल अग्रवाल, प्रवीन पोपली, प्रवीन जैन, सुशील महता, जिला पार्षद कृष्ण सरसाना, सुभाष जैन, दीन दयाल  गोरख पुरिया, अजय पारिख, संदीप गोयल समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments