आज दिल्ली पर टिकी हरियाणा कांग्रेस की निगाहें, हो सकता है बड़ा फेरबदल
मीडिया जंक्थ्शन न्यूज
हिसार। हरियाणा कांग्रेसियों की निगाहें आज नई दिल्ली की ओर टिकी हैं। वजह आज शाम तक हरियाणा कांग्रेस में फेरबदल की अटकलेंहैं क्योंकि पार्टी हाईकमान ने आज नई दिल्ली में बड़े लेवल पर मीटिंग बुलाई है। ऐसे में उम्मीद है कि हरियाणा कांग्रेस अब नए लुक में नजर आ सकती है। बता दें कि हरियाणा में लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी के चलते कांग्रेस की किरकरी हो रही है। कोई हुड्डा गुट, कोई तंवर गुट तो कोई कुलदीप बिश्नोई गुट तो कोई शैलजा गुट। इस तरह से कई धड़ों में बंट चुकी कांग्रेस को हरियाणा में अपना भविष्य भी सही नहीं दिखाई दे रहा। इसलिए पार्टी हाईकमान ने इस पर मंथन शुरु कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल द्वारा आज बुलाई गई बैठक में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी मुहर लग सकती है। इसके साथ ही हरियाणा, महाराष्ट्र व झारखंड में होने जा रहे चुनावों की तैयारियों पर भी मंथन किया जा सकता है। हरियाणा में तो पिछले पांच साल से ही कांग्रेस संगठन में बदलाव नहीं हुआ है। डा. अशोक तंवर पिछले पांच साल से प्रदेश अध्यक्ष हैं जबकि हुड्डा गुट लगातार इसका विरोध करता आ रहा है और नया प्रदेश अध्यक्ष चाहता है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भी आगामी 18 अगस्त को रोहतक में परिवर्तन महारैली का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि यह परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होगी क्योंकि इसमेकं हुड्डा कोई ऐतिहासिक निर्णय कर सकते हैं।

0 Comments