राहगिरी के लिए हिसार तैयार, जल्दी कीजिए आप भी करवा लें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
राज्य स्तरीय राहगिरी में 150 लड़कियां निकालेंगी साइकिल यात्रा
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। राजगढ़ रोड पर 14 जुलाई को लघु सचिवालय व हकृवि के गेट नंबर 4 के बीच आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय राहगिरी कार्यक्रम अपने आप में अनूठा कार्यक्रम होगा। राहगिरी को खास बनाने के लिए उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में इस पर गहन मंथन किया। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने कहा कि 14 जुलाई को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय राहगिरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक गतिविधियां व गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम तैयार करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रशासन ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। कोई भी व्यक्ति डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट राहगिरी (आरएएएचजीआईआरआई) डॉट ओआरजी की साइट पर जाकर आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है। प्रशासन ने 25 हजार प्रतिभागियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा है और आमजन द्वारा तेज गति से स्वयं को राहगिरी कार्यक्रम के लिए पंजीकृत किया जा रहा है।उपायुक्त मीणा ने बताया कि राहगिरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभागियों के साथ शिरकत करेंगे। मुख्य स्टेज को एल-आकार में बनाया जाएगा ताकि मुख्यमंत्री अधिक से अधिक प्रतिभागियों के साथ कनेक्ट हो सकें। दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए स्टेज पर गुणवत्तापूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने राहगिरी के विभिन्न प्रबंधों व तैयारियों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के लिए स्टेज, बैक-ड्रॉप, आमंत्रण पत्र, साफ-सफाई व अन्य जरूरी प्रबंधों के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूरी करने को कहा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान, पुलिस अधीक्षक शिवचरण, हांसी पुलिस अधीक्षक विरेंद्र सांगवान, एसडीएम वीरेंद्र सहरावत, परमजीत सिंह, नगर निगम के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्रर डॉ. पीके हुड्डïा, एक्सईएन केके गिल, विशाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी, राहगिरी हिसार के टीम सदस्य व मेरा प्यार हिसार के टीम सदस्य भी मौजूद थे।
राज्य स्तरीय राहगिरी का थीम होगा जल संरक्षण
उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तरीय राहगिरी का थीम जल संरक्षण बनाया जाएगा ताकि आमजन को पानी के सदुपयोग के प्रति जागरूक किया जा सके। जल संरक्षण के थीम पर आधारित बड़े गुब्बारे भी कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाएंगे। प्रतिभागियों के लिए प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसके विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
पुलिस बैंड व आर्मी बैंड भरेंगे जोश
डीसी ने कहा कि कार्यक्रम में कॉलेज व यूनिवर्सिटी के बच्चों के अलावा एनसीसी व एनएसएस के बच्चों की अधिक से अधिक भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम को जोशपूर्ण बनाने के लिए पुलिस बैंड व आर्मी बैंड को भी बुलाया जाएगा। कार्यक्रम में 150 लड़कियों द्वारा साइकिल रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी वीडियो स्क्रीन भी लगवाई जाएंगी। कार्यक्रम में दुर्गा शक्ति एप की स्टाल भी लगाई जाएगी।

0 Comments