जिला स्तरीय मासिक बैठक कल 10 जुलाई को, विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे उपायुक्त
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा 10 जुलाई को जिला स्तरीय मासिक बैठक में सभी विभागों के कार्यों, विभिन्न विकास परियोजनाओं व मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि विभागीय कार्यों, विकास परियोजनाओं, प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री घोषणाओं पर किए गए कार्यों तथा सीएम विंडो सहित जिला से संबंधित अन्य अनेक विषयों की समीक्षा के लिए 10 जुलाई को प्रात: 11 बजे जिला सभागार में मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को बैठक का एजेंडा भिजवाते हुए अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट भी जमा करवाने को कहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित तिथि व समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सरल प्रोजेक्ट, जिला पुस्तकालय में सुधार, ओडीएफ, समाज कल्याण विभाग, बाल कल्याण एवं महिला विकास विभाग, जिला कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, जोहड़ों व तालाबों में पानी की व्यवस्था, बाढ़ से संबंधित तैयारियां, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, हरपथ, आबकारी एवं कराधान विभाग, जन वितरण प्रणाली, बंधुआ व बाल मजदूर, परिवहन विभाग, कानून व्यवस्था, रोजगार विभाग, पौधारोपण व उद्यान संबंधी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला उद्योग केंद्र, जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, आयुर्वेद विभाग, सडक़ सुरक्षा समिति व प्रशिक्षु कार्यक्रमों की भी समीक्षा की जाएगी।

0 Comments