संडे बना फन डे : बच्चों में बच्चे तो युवाओं संग युवा बन गए मनोहर
यादगार बन गए हिसार राज्य स्तरीय राहगिरी के लम्हे
कबड्डी खेल रहे खिलाड़ियों के बीच अचानक सीएम ने मारी रेड़ तो हर कोई रह गया दंग
मुख्यमंत्री से मिलने को उमड़ पड़ा जनसैलाब
मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
Hisar Raahgiri News By Hisar Media Junction
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को यहां बच्चों के बीच बच्चे तो युवाओं के बीच जवां बन गए। कबड्डी-कबड्डी करते हुए खिलाड़ियों के बीच मैदान में पहुंचे और एक सांस में रेड मारकर वापस लौट आए जिसे देख खिलाड़ी ही नहीं, हर कोई दंग रह गया। सेल्फ डिफेंस की स्टाल पर आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन कर रही बेटियों का भी न केवल हौंसला बढ़ाया बल्कि उन्हें आत्मरक्षा की तकनीकों के बारें में भी बताया। बॉक्सिंग रिंग में उतरकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और सभी हैरान तो उस वक्त रह गए जब महिलाओं की मटका दौड़ में सीएम खुद साथ में दौड़ने लगे। मौका था आज हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय राहगिरी व प्रथम पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि हम हर कार्य राजनीति के लिए नहीं करते बल्कि सामाजिक सरोकार हमारी प्राथमिकता हैं। आमजन के जीवन में खुशी व समाज में भाईचारा बढ़ाने के लिए ही हरियाणा में ढाई साल पहले राहगिरी कार्यक्रम शुरू किए गए थे जिन्हें जनता ने काफी पसंद किया है। कार्यक्रम में वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सांसद बृजेंद्र सिंह, विधायक व हरियाणा ब्यूरो आॅफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के चेयरमैन डॉ. कमल गुप्ता व मेयर गौतम सरदाना भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने राहगिरी में करवाई गई हर गतिविधि में खुलकर हिस्सा लिया और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। राहगिरी में पहुंचने पर प्रशासन व पुलिस विभाग, गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने मुख्यमंत्री को सलामी दी और पुलिस की घुडसवार टीम, ढोल-ताशों, सांस्कृतिक टीमों, आर्मी बैंड व पुलिस बैंड ने पूरे जोश के साथ मुख्यमंत्री की आगवानी की। हकृवि परिसर में प्रवेश के साथ जैसे ही गतिविधियां दिखाई दीं, मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूचि के साथ प्रत्येक खेल में शामिल हुए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कराटे, योग, दुर्गा शक्ति, बेडमिंटन, वॉली बाल, खो-खो, जल शक्ति, चेस सहित कार्यक्रम में लगाई गई सभी स्टाल पर जाकर प्रत्येक गतिविधियों में भागीदारी की और इनके प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हरियाणा के दर्जनभर खिलाड़ियों ने भी भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के प्रसिद्ध खिलाड़ियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एडीजीपी ओपी सिंह, मोहम्मद अकील, आईजी अमिताभ ढिल्लो, उपायुक्त अशोक कुमार मीणा, कॉन्फेड चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र, मिट्टी कला बोर्ड के चेयरमैन कर्णसिंह रानोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, जिला महामंत्री सुजीत कैमरी, आशा रानी खेदड़, पूर्व मंत्री प्रो. छत्तरपाल सिंह, पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा, प्रो. मंदीप मलिक, रणबीर गंगवा, जिला सचिव कृष्ण बिश्रोई, पार्षद अनिल सैनी मानी, डॉ. योगेश बिदानी, पुलिस अधीक्षक शिवचरण, हांसी पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान, नगर निगम आयुक्त डॉ. जेके आभीर व सीटीएम शालिनी चेतल सहित बड़ी तादात में जिले व प्रदेशभर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जय हो यवुा शक्ति कहकर युवाओं में भरा जोश
अपने संबोधन की शुरूआत में मुख्यमंत्री ने जय हो, जय हो, जय हो, युवा शक्ति की, भारत माता की, हरियाणा की, देशभक्ति की, खेलों-खिलाडिय़ों की, कला-कलाकारों और राहगिरों की जय के नारों से युवाओं में जोश भरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई साल पहले शुरू किया गया यह कार्यक्रम आज जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। इस कार्यक्रम का मकसद भागदौड़ भरी जिंदगी को तनाव से मुक्त करना है। उन्होंने बताया कि भूटान में राष्ट्रीय समृद्धि का सूचकांक खुशी (हैप्पीनेस इंडेक्स) को माना जाता है। हमने भी उसी मकसद से यह कार्यक्रम शुरू किया है जिसका एकमात्र उद्देश्य सामाजिक सरोकार है।उन्होंने कहा कि राहगिरी के हर कार्यक्रम में कोई न कोई सामाजिक संदेश होता है। इस राहगिरी का सामाजिक संदेश जल सुरक्षा अभियान से जुड़ा है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पानी के सदुपयोग की जरूरत पर बल दिया था। आमजन को जल का महत्व समझाने व इसकी बबार्दी रोकने के प्रति जागरूक करने के लिए जल शक्ति अभियान भी शुरू किया गया है।
थमने नहीं देंगे राहगिरी कार्यक्रम
सीएम ने कहा कि हमें ऐसे कार्यक्रमों को कभी रुकने नहीं देना है बल्कि इन्हें उपमंडल व खंड स्तर पर भी शुरू करवाकर इनमें आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी को सुनिश्चित करना है। ऐसे कार्यक्रमों से एक तरफ जहां प्रतिभागियों का स्वास्थ्य ठीक रहता है वहीं लोगों को मिलने-जुलने व बातचीत करने का माहौल मिलता है जिससे भाईचारे की भावना भी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों का मकसद राजनीतिक लाभ लेना नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं व खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए गांव-गांव व्यायामशालाएं बनवाई गई हैं और खिलाड़ियों के लिए ऐसी खेल नीति बनाई है जिसकी पूरे देश में सराहना हो रही है। हरियाणा में योग परिषद का गठन किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन जी सकें।
राहगिरी कार्यक्रमों में सबसे अधिक भीड़ पर सम्मानित हुए गुरुग्राम, करनाल व हिसार
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने जिला स्तर पर आयोजित होने वाले राहगिरी कार्यक्रमों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले जिलों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अप्रैल 2018 से मार्च 2019 के बीच राहगिरी के सबसे अधिक कार्यक्रम आयोजित करने पर उन्होंने करनाल, गुरुग्राम व फतेहाबाद, राहगिरी कार्यक्रमों में प्रतिभागियों की संख्या के आधार पर गुरुग्राम, करनाल व हिसार, सबसे अधिक मीडिया कवरेज मिलने पर करनाल रोहतक व झज्जर, राहगिरी में उपायुक्तों की भागीदारी के आधार पर फतेहाबाद, कैथल व पानीपत, राहगिरी में पुलिस अधीक्षक की भागीदारी के आधार पर अंबाला, फतेहाबाद, भिवानी, करनाल व नारनौल जिलों के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को सम्मानित किया। इसके अलावा राहगिरी कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने में विशेष योगदान देने पर आईपीएस भारती अरोड़ा, पंकज नैन, सोनल गोयल व सारिका पांडा को भी सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने पुलिस विभाग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में प्रदेश में राहगिरी के 367 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं जिनमें 8.59 लाख व्यक्ति भागीदारी कर चुके हैं। उन्होंने आमजन को पानी की बचत के लिए प्रेरित किया।
उपायुक्त अशोक मीणा ने राहगिरी को बताया सीएम की अनूठी सोच
उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने राहगिरी को मुख्यमंत्री की अनूठी सोच का परिणाम बताया जो समाज में खुशनुमा माहौल बनाने में सार्थक साबित हुई है। उन्होंने बताया कि हिसार जिला से शुरू हुई राहगिरी एडीजीपी व मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी ओपी सिंह की मेहनत के कारण प्रदेश के सभी जिलों में समान रूप से लोकप्रिय हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की प्रकृति के प्रति समर्पण भावना के कारण ही जल शक्ति अभियान शुरू हुआ है जो मानव के सुखद भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।

0 Comments