देख लो परिवहन मंत्री जी ! यह है हिसार बस स्टैंड का हाल
हिसार। यह उस शहर का बस स्टैंड है जहां अंतर्राष्टÑीय हवाई अड्डा निर्माणाधीन है। हम बातें तो आसमां में उड़ने की कर रहे हैं, जरा जमीं पर भी देख लीजिए सरकार। हिसार बस अड्डे पर आज दोपहर बाद ली गई यह तस्वीर सिस्टम पर कई सवाल खड़े कर रही है। दरअसल हिसार बस अड्डे से दोपहर बाद सिरसा के लिए बस सर्विस बहुत कम है। कोई इक्का-दुक्का बस आती भी है तो यात्रियों की हुजूम इतना कि बस में चढ़ने के लिए मारामारी लगी रहती है। परिवहन मंत्री जी ! हिसार से सिरसा के लिए दोपहर बाद बस सर्विस बढ़ा दें तो बड़ी मेहरबानी होगी वरना रोजाना हजारोें यात्री धक्के तो खा ही रहे हैं और साथ में सरकार व सिस्टम को भी थोक के भाव गलिया भी रहे हैं। आगे आपकी मर्जी । तस्वीर : हिसार मीडिया जंक्शन



0 Comments