राजीव अहलावत हिसार के नगराधीश तो शालिनी चेतल होंगी सिरसा की नई एसडीएम
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने विगत दिवस तुरंत प्रभाव से 25 एचसीएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हिसार नगर निगम के आयुक्त जय कृष्ण आभीर को जींद का अतिरिक्त उपायुक्त व आरटीए सचिव लगाया गया है। हिसार की नगराधीश शालिनी चेतल को सिरसा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।
सोनीपत नगर निगम के आयुक्त मुनीष नागपाल को महेन्द्रगढ का अतिरिक्त उपायुक्त व आरटीए सचिव लगाया गया है। हिसार एचएसएएमबी के क्षेत्रीय प्रशासक राजीव अहलावत को हिसार का नगराधीश लगाया गया है। बरवाला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व करनाल सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक डा. सुशील कुमार को अंबाला शहर नगर निगम का संयुक्त आयुक्त व अंबाला का नगराधीश तथा करनाल सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे महावीर प्रसाद को फतेहाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त व आरटीए का सचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे महेन्द्र पाल को सांपला का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलैक्टर तथा पीजीआईएमएस, रोहतक का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। कोसली के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलैक्टर अमरदीप जैन को समालखा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलैक्टर लगाया गया है। फतेहाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीए सचिव सुभिता ढाका को तोशाम का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलैक्टर नियुक्त किया गया है। नारायणगढ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कमलप्रीत कौर को हरियाणा पर्यटन विकास निगम का महाप्रबंधक लगाया गया है।
कलायत के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व कैथल के नगराधीश विवेक चौधरी को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा रोहवेज, पानीपत का महाप्रबंधन लगाया गया है।
यमुनानगर नगर निगम के आयुक्त पूजा चांवरिया को जगाधरी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया है। खेल एवं युवा मामले विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) राजेश कुमार को पटौदी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। डबवाली के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मिनाक्षी दहिया को नारायणगढ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। समालखा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कुशल कटारिया को कोसली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। पानीपत सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक प्रदीप अहलावत-1 को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा रोहतक सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। रोहतक के नगराधीश महेश कुमार को नारनौल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। शाहबाद सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक निर्मल नागर को कालांवाली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। कालांवाली के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डा. किरण सिंह को अंबाला का उपमंडल अधिकारी (नागरिक), विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव और एचएसवीपी, अंबाला शहर का संपदा अधिकारी लगाया गया है। विकास एवं पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सुमित कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा एचएसएएमबी का क्षेत्रीय प्रशासक लगाया गया है। अंबाला नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सतीन्द्र सिवाच को सैकेंडरी शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग का उप-सचिव लगाया गया है। हरियाणा रोडवेज, चण्डीगढ के जीएम, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सचिव और हरियाणा केश कला और कौशल विकास बोर्ड के सदस्य सचिव अनिल नागर को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा सैकेंडरी शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग का उप-सचिव लगाया गया है।भिवानी हरियाणा रोडवेज के जीएम और एचएसवीपी, भिवानी के संपदा अधिकारी मनीष कुमार फोगाट को महेन्द्रगढ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। महेन्द्रगढ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विनेश कुमार को बरवाला का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे संजय कुमार को पेहोवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।


0 Comments