परीक्षा : राज्य अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा के लिए 15 तक करें आवेदन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने निर्देश दिए हैं कि राज्य अधीनस्थ लेखा सेवा (एसएएस)-पार्ट कक (ओबी / एलएडी) परीक्षा में उपस्थित होने के लिए विभाग प्रमुख द्वारा विधिवत अग्रेषित पात्र उम्मीदवारों के आवेदन को 15 जुलाई शाम 5 बजे तक सरल वेबसाइट पर अपलोड किये जाने चाहिए। इस तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसएएस भाग-कक (ओबी / एलएडी) परीक्षा आगामी अगस्त माह के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। हीपा, गुरुग्राम परीक्षा की सही तिथि और स्थान सूचित करेगा। आवेदन सभी प्रकार से पूर्ण होना चाहिए, अपूर्ण आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन में दर्ज किए गए सभी विवरणों को उम्मीदवार की सेवा पुस्तिका के अनुसार कार्यालय/विभाग के प्रमुख द्वारा विधिवत प्रमाणित किया जाना चाहिए। कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड के पूर्ण सत्यापन के बाद परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के नाम की सिफारिश की जानी चाहिए । इस संबंध में कार्यालयाध्यक्ष/ विभागाध्यक्ष द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र को सरल वेब पोर्टल पर आॅनलाइन फॉर्म भरते समय उम्मीदवार द्वारा अपलोड किया जाएगा। पिछले दस वर्षों का सारांश एसीआर (विधिवत सत्यापित) भी भेजी जाए । उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि केवल दुर्लभ मामलों को छोड़कर सिविल सर्जन से प्राप्त चिकित्सा प्रमाण पत्र के आधार पर संबंधित किसी भी स्थिति में परीक्षा न देना स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने एसएएस भाग- क परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे केवल एसएएस भाग-कक परीक्षा देने के लिए पात्र हैं। एसएएस भाग-कक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों के आवश्यक दस्तावेज / प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर तथ्य गलत पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी अपने आप अयोग्य मानी जाएगी। इस संबंध में महानिदेशक, खजाना और लेखा विभाग द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों, जिला और सत्र न्यायाधीश और राज्य में विश्वविद्यालयों के सभी रजिस्ट्रारों को लिखित पात्र भेजा गया है


0 Comments