श्री गुरू नानक देव जी की स्मृति में कुरूक्षेत्र में बनेगा भव्य पनोरमा व म्यूजियम


श्री गुरू नानक देव जी की स्मृति में कुरूक्षेत्र में बनेगा भव्य पनोरमा व म्यूजियम 



मीडिया जंक्शन न्यूज 
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार इस बार श्री गुरू नानक देव जी का 550 वां प्रकाश उत्सव सिरसा में  धूमधाम व हर्षोल्Ñलास से मनाएगी। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने जा रहे इस राज्य स्तरीय समारोह के लिए एक राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है जिसके माध्यम से पूरे प्रदेश में श्री गुरू नानक देव जी से संबंधित नगर कीर्तन, धार्मिक यात्राएं आदि कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि कुरूक्षेत्र से भी श्री गुरू नानक देव जी का विशेष लगाव था, इसलिए उनकी स्मृति में कुरूक्षेत्र में जहां एक भव्य पनोरमा व म्यूजियम बनाया जाएगा वहीं उनके साहित्य को वितरण, पौधारोपण तथा जल-संचय के लिए श्रद्घालुओं से संकल्प करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने पिछले वर्ष गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर प्रदेशस्तरीय समागम किया था। 

Post a Comment

0 Comments