जब लंदन में शान से लहराया विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हिन्दुस्तान को करीब 350 साल तक गुलामी की जंजीरों में जकड़ने वाले देश इंग्लैंड की राजधानी लंदन में गत 7 जुलाई को भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। उसके बाद जैसे ही राष्ट्रीय गान जन-गण-मन की ध्ुान चली तो वहां मौजूद हर प्रवासी हरियाणवी का सीना राष्ट्र प्रेम से चौड़ा हो गया। अवसर था हरियाणा के लोगों द्वारा लंदन में गठित की गई हरियाणवी यू.के एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह का। इस एसोसिएशन द्वारा हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा के सम्मान में एक अभिनदंन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यफ्म में लंदन के हाऊस में मेंबर आॅफ पॉर्लियामैंट विरेदं्र शर्मा तथा सीमा मल्होत्रा भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थी। कार्यफ्म के आरंभ में हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, तत्पश्चात राष्ट्रीय गान जन-गण-मन . . .गाया। इस अवसर पर हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि हरियाणा के लोगों ने लंदन में हमारी संस्कृति एवं शिक्षा को बरकरार रखा हुआ है। उन्होनें इस अवसर पर हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यफ्म प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में हरियाणवी यू.के एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि शर्मा, उपाध्यक्ष जसबीर दहिया समेत लंदन में रहने वाले अनेक हरियाणवी उपस्थित थे।


0 Comments