बेहतर आमदनी चाहिए तो फसलों की मार्किटिंग व ब्रांडिंग करना सीखें किसान



बेहतर आमदनी चाहिए तो फसलों की मार्किटिंग व ब्रांडिंग करना सीखें किसान 

कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने किसानों से किया आह्वान 




मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला। कृषि और बागवानी उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसान अपने उत्पादों की मार्किटिंग और ब्रांडिंग करने का भी प्रयास करें ताकि उन्हें उत्पादन का सही मूल्य, मार्केटिंग व ब्रांडिंग मिल सके। हरियाणा के किसानों से यह आह्वान किया है कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने। कृषि मंत्री ने कहा कि यदि हरियाणा सहित भारत के किसान अपने उत्पादों कीमार्किटिंग और ब्रांडिंग करने के क्षेत्र में गंभीरतापूर्वक प्रयास करें तो भारत विश्व पटल पर कृषि क्षेत्र में इजराईल जैसे देशों को भी पछाड़ सकता है। साथ ही उन्होंने कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आगामी वर्ष से मैंगो मेले को दो दिन से तीन दिन तक बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि मेले में प्रदर्शित फलों व उनके उत्पादों से संबंधित लिटरेचर भी उपलब्ध करवाया जाना चाहिए ताकि मेले में आने वाले लोग आमों की किस्मों, उनकी उपलब्धता के समय तथा उत्पादों को तैयार करने की विधि की जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि यह मेला निश्चित रूप से उत्साहित करने वाला है और इस मेले के माध्यम से दर्शकों के साथ-साथ किसानों को भी बागवानी के क्षेत्र में नई जानकारियां हासिल होती हैं।

Post a Comment

0 Comments