एग्रो मंत्र : जानें, कैसे दोगुनी होगी किसान की आय


एग्रो मंत्र : जानें, कैसे दोगुनी होगी किसान की आय 
          केंद्र सरकार ने भी वर्ष 2022 तक किसान की आय दोगुनी करने का रखा है लक्ष्य 


 July 21, 2019, 09:28 AM
संदीप कम्बोज। मीडिया जंक्शन 
हिसार। मोदी सरकार ने वर्ष 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। अभी हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण द्वारा पेश किया गया मोदी सरकार-2 का बजट खेत, खलिहान व किसानों के लिए राहत का पिटारा लेकर आया है। यदि बजट में किसानों के हित के लिए की गई घोषणाएं जमीनी स्तर पर सही तरीके से लागू होती हैं तो देश के किसान मालामालहो जाएंगे और केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य भी पूरा हो किया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि किसान ऐसा क्या करें कि वे ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हासिल कर सकेंं। गांव और खेती से जुड़े ऐसे कई बिजनेस आजकल ट्रेंड में हैं जिनसे आप करोड़ों रूपए कमा सकते हैं, वह भी थोड़े ही खर्चे में। आज हम आपको खेती व पशुपालन से जुड़ी कुछ एसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जो किसानों के लिएन केवल बेहद फायदेमंद हैं बल्कि उन्हें मालामाल भी कर सकते हैं।

दूध का कारोबार : इस मामले में पहला नंबर दूध कारोबार का ही आता है। आपको एक अच्छी गाय 15-30 हजार तक की कीमत में और एक ठीक ठाक भैंस 50-60 हजार में मिल सकती है। आप एक या दो पशुओं के साथ अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। ध्यान रहे, दूध का कारोबार स्वर्णिम है। आप कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं या फिर लोकल स्तर पर दूध बेचने वालों से भी संपर्क साध सकते हैं।

फूलों की खेती:  होटलों में, शादियों, पार्टियों आदि में फूलों की डिमांड बहुत ज्यादा होती है। आप कहीं भी लीज पर थोड़ी सी जमीन लेकर फूलों की खेती कर सकते हैं। कई आॅनलाइन वेबसाइट्स से संपर्क कर आप सीधे अपने फूल बेच सकते हैं। सूरजमुखी, गुलाब, गेंदे की खेती बेहद फायदे की है। ये बिजनेस आपके दोनों हाथों में लड्डू देगा, वो भी घी के।

पेड़ बरसाएंगे पैसा: अगर आपके पास एक या दो बीघे की भी खेती है तो आप उसमें शीशम, सागौन जैसे बेशकीमती पेड़ लगा सकते हैं। व्यवस्थात्मक तरीके से की गई खेती से 8-10 साल बाद यह आपको करोड़पति बना सकते हैं। ध्यान रहे, 40 हजार की कीमत का एक ठीक ठाक शीशम का पेड़ बिक ही जाता है। सागौन का पेड़ तो उससे भी कीमती है।

शहद भरेंगे जेब में मिठास : शहद निकालने के लिए मधुमक्खी पालने का बिजनेस सालों पुराना है लेकिन वक्त के साथ अब इसने पेशेवर रूप ले लिया है। आप 1 से डेढ़ लाख में थोड़े साधनों के साथ यह काम शुरू कर सकते हैं। हां, इसके लिए आपको ट्रेनिंग की जरूरत होगी। लेकिन यह काम भी आपको भरकर मुनाफा देगा।

सब्जियों की खेती : परंपरागत रूप से गेहूं-चावल की खेती करना हर किसी के बस की बात नहीं..लेकिन छोटी जमीन की चारदीवारी या घेराबंदी कर सब्जियों की खेती आपको मालामाल कर सकती है। आजकल तो भारत सरकार इजरायल के सहयोग से देश के अलग अलग हिस्सों में कृषि सेंटर भी खोल रही है जहां आपको कम जमीन में अधिक पैदावार की तकनीक आसानी से मिल जाएगी। हरियाणा के घरौंडा में भी ऐसा ही सेंटर बनाया गया है। मिर्च, गोभी, टमाटर जैसी सब्जियां आपकी जेब भर देंगी।

काम का है बांस : बांस ऐसा पेड़ है जिसने कई तरह की रचनात्मक वस्तुएं बनती हैं। इससे मेज से लेकर झोपड़ीनुमा घर भी बन जाते हैं। इसपर काम करने वाली कंपनियों को इसकी खूब जरूरत होती है। प्रतिवर्ष एक पेड़ से यदि 5 क्विंटल बांस की पैदावार होती है तो 100 पेड़ों से करीब 500 क्विंटल का उत्पादन होगा। यदि किसी किसान के पास वर्तमान में 500 क्विंटल बांस है और वह उसे बेचेगा तो उस हिसाब से किसान की कमाई डेढ़ लाख के लगभग होगी। अगर आपके पास जमीन है तो इस कारोबार को शुरू करने की लागत न के बराबर ही समझिए।

मशरूम की खेती: आप घर के बगीचे में ही मशरूम की खेती शुरू कर सकते हैं। थोड़े से निवेश और कम मेहनत से आप 50 हजार तक की कमाई कर सकते हैं।

एलोवेरा की खेती : एलोवेरा की खेती में एक बीघा जमीन में इसके करीब 2500 पौधे लगते हैं और पांच-छह हजार रुपये का खर्च आता है। साल में चार-पांच बार सिंचाई और निराई की जरूरत होती है। इसमें रासायनिक खाद और कीटनाशकों के प्रयोग की भी कोई खास जरूरत नहीं पड़ती है। इतना ही नहीं ओलावृष्टि, पाला और बेमौसम बारिश का इस पर कोई विपरीत असर भी नहीं पड़ता है। मतलूब बताते हैं कि एलोवेरा को कम छायादार वृक्षों के साथ भी उगाया जा सकता है। साल में दो बार इसकी पत्ती काटते हैं और एक साल में औसतन 15 से बीस हजार रुपये प्रति बीघा आय भी प्राप्त कर रहे हैं।

तुलसी की खेती : तुलसी की खेती भी इसी प्रकार की है। बाबा रामदेव की पतंजलि के साथ साथ दवा बनाने की कई कंपनियों को इन पौधों की जरूरत रहती है। तुलसी के मामले में ये कमाई और अधिक है। तुलसी की खेती करने वाले किसानों की मानें तो 10 बीघा जमीन में तीन महीने में 15 हजार रु. की लागत से तैयार तुलसी की खेती से तीन लाख रु. का मुनाफा हो रहा है।
-एग्रो डेस्क

Post a Comment

0 Comments