हरियाणा : पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर भी ईडी का घेरा, एजेएल प्लाट आवंटन मामले में आरोप पत्र दाखिल
27 अगस्त 2019, 8:35 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर शिकंजा कस दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एजेएल को भूखंड आवंटन मामले में हुड्डा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। इसके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा और एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया गया है। ईडी ने इस मामले में पंचकूला स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत में पहला आरोप पत्र दायर किया या है। यह अदालत प्रवर्तन निदेशालय की भी विशेष अदालत है और उसके केसों की भी सुनवाई करती है। बता दें कि इस मामले में सीबीआइ भी जांच कर रही है और चार्जशीट दायर कर चुकी है। आरोप पत्र दायर करते समय समय ईडी के डिप्टी डायरेक्टर एसके कांतिवाल अदालत में मौजूद थे। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तिथि तय की गई है, हालांकि फिलहाल आरोपित पक्ष को कोई नोटिस नहीं जारी किया है। हुड्डा पर आरोप है कि उन्होंने 64.93 करोड़ रुपये का प्लॉट एजेएल को 69 लाख 39 हजार रुपये में दिया था।


0 Comments