एग्रो जंक्शन : अगर चाहिए कृषि लोन तो जान लें


  एग्रो जंक्शन : अगर चाहिए कृषि लोन तो जान लें 
    भारत सरकार ने किसानों के लिए चलाई हैं ढ़ेर सारी ऋण योजनाएं 


 July 21, 2019, 09:20 AM
संदीप कम्बोज। मीडिया जंक्शन 
हिसार। अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि एक प्रमुख क्षेत्र है। किसानों को उचित ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था। सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए पर्याप्त मात्रा में धन की आवश्यकता होती है। सरकार ने बैंकों को निर्देश दिया कि कृषि क्षेत्र में ऋण आवंटन को प्राथमिकता दें। पंचवर्षीय योजना में कृषि के लिए विशेष बजट आवंटन के मद्देनजर किसानों पर निर्भर है कि वे बैंकों द्वारा प्रदत्त योजना से किस हद तक लाभ उठाते हैं। भारत सरकार ने विभिन्न कृषि कार्यों के तहत किसानों के लिए ढ़ेर सारी लोन योजनाएं चलाई हैं लेकिन जानकारी के अभाव में किसान इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। कृषि यंत्र खरीदने से लेकर बीज-खाद तक की खरीद के लिए सरकार किसानों को ऋण मुहैया करवाती है जिसके लिए अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग योजनाएं हैं। आज हम आपको बताएंगे कि देश के कौन-कौन से राष्टÑीय बैंक किसानों को किन-किन योजनाओं के तहत लोन दे रहे हैं। किसान भाई ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाकर भी भारत व राज्य सरकार की ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर लाभ उठा सकते हैं। कुछ राष्ट्रीय बैंकों की ऋण योजनाएं निम्न प्रकार हैं:-

स्टेट बैंक आफ इंडिया
कृषि गोल्ड ऋण
किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी)
उत्पादन विपणन ऋण
किसान गोल्ड कार्ड योजना
एग्री क्लीनिक एवं कृषि व्यापार केंद्रों की स्थापना
भूमि खरीद योजना
ट्रैक्टर ऋणों के लिए स्कॉरिंग मॉडल
पुराने/उपयोग किए गए ट्रेक्टरों की खरीद योजना
पावर टिलर्स वित्तीयन
कंबाइन हार्वेस्टर के लिए वित्त
मूर्त संपत्ति बनाने वाली फार्म मशीनरी के लिए वित्त पोषण की योजना
डेयरी इकाइयों के वित्तपोषण के लिए डेयरी प्लस योजना
डेयरी समितियों के वित्तपोषण के लिए,डेयरी सोसायटी प्लस योजना
ब्राइलर प्लस
जनरल क्रेडिट कार्ड (जीसीसी) के अंतर्गत सामान्य उद्देश्यों के लिए ऋण
एसबीआई कृषक उत्थान योजना
ग्रामीण भण्डारण योजना-ग्रामीण गोदामों के निर्माण
किसानों को किराए पर देने के लिए निजी कोल्ड स्टोरेज/निजी गोदाम निर्माण को वित्त देने की स्कीम
बीज प्रोसेसर वित्तपोषण के लिए योजना
बीज प्रसंस्करण इकाइयों को रेहन ऋण
जैविक खेती पर अनुदान स्कीम उधारकतार्ओं के ऋणों की अदला-बदली की योजना
आढ़तिया प्लस योजना
लघु सिंचाई योजनाएं
बागवानी के लिए वित्तपोषण
काश्तकार किसानों के संयुक्त देयता समूहों का वित्त पोषण
माइक्रो फाइनेंस संस्थानों (एमएफआई)/ गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के लिए वित्त पोषण की योजना
संजीवनी
कृषि कल्याण
जैविक खेती के लिए वित्त पोषण
अग्रणी बैंक योजना
बिजनेस कोरस्पोंडेंट(बीसी) व्यवस्था
नई ट्रैक्टर ऋण योजना
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई)

इलाहाबाद बैंक
किसान शक्ति योजना
किसान अपनी पसंद के कार्य में ऋण का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र
किसी मार्जिन की जरूरत नहीं
निजी/घरेलू उद्देश्य के लिए 50 प्रतिशत तक के ऋण राशि का उपयोग किया जा सकता है जिसमें साहूकारों के ऋणों की पुनर्अदायगी भी शामिल होगी।

आंध्रा बैंक
आंध्रा बैंक किसान ग्रीन कार्ड
निजी दुर्घटना बीमा योजना के अधीन सुरक्षा (पीएआईएस)

बैंक आफ बड़ौदा
शुष्क भूमि कृषि के लिए सेकेण्ड हैण्ड ट्रैक्टर्स खरीद योजना
डीलर्स/वितरक/कृषि आगत के व्यापारी/ पशुधन के लिए आवश्यक पूँजी
कृषि औजारों किराये पर लेना
बागवानी का विकास
डेयरी विकास
कृषि औजारों, साधनों, बैलों की जोड़ी, सिंचाई सुविधाओं के सृजन हेतु अनुसूचित जाति/जनजाति वर्गों को वित्तीय सहायता

बैंक आफ इंडिया
स्टार भूमिहीन किसान कार्ड- साझेदारों, काश्तकारी किसानों के लिए।
किसान समाधान कार्ड- फसल उत्पादन एवं अन्य संबंधित निवेशों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड
बैंक आॅफ इंडिया शताब्दी कृषि विकास कार्ड- किसानों के लिए कहीं भी किसी भी समय बैंकिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्ड
संकर बीज उत्पादन, कपास उद्योग, गन्ना उद्योग इत्यादि में ठेका कृषि के लिए अनुदान
स्वयं सहायता समूह के लिए विशेष योजना और महिलाओं को सशक्त बनाना
स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसएसपीएस)- किसानों के लिए उद्यमीय प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु नई पहल।
फसल ऋण- 7 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से 3 लाख रुपये तक।
सहयोजित सुरक्षा- 50 हजार रुपये तक, किसी प्रकार के प्रतिभूति की आवश्यकता नहीं, परन्तु 50 हजार से ऊपर के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के निदेर्शों का पालन किया जाएगा।

देना बैंक
देना बैंक- गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं दादरा व नगर हवेली एवं केन्द्र शासित प्रदेश में विशेष रूप से सक्रिय
देना किसान गोल्ड क्रेडिट कार्ड स्कीम
10 लाख रुपये तक की अधिकतम ऋण सीमा
बच्चों की शिक्षा को मिलाकर घरेलू व्यय हेतु 10 प्रतिशत का प्रावधान
9 वर्षों तक दीर्घावधि पुनर्अदायगी अवधि
कृषि औजारों, ट्रैक्टरों, फव्वारा सिंचाई पद्धति, आॅयल इंजन, इलेक्ट्रिक पंप सेट जैसे कृषि उपकरण पर निवेश के लिए ऋण की उपलब्धता
8 प्रतिशत की दर से 3 लाख रुपये तक अल्पावधि फसल ऋण
15 दिनों के भीतर ऋणों का निपटान
50 हजार रुपये तक कृषि ऋणों के लिए कोई प्रतिभूति नहीं तथा एग्री- क्लीनिक और एग्री बिजनेस ईकाई की स्थापना हेतु 5 लाख रुपये।

इंडियन बैंक
उत्पादन ऋण -फसल ऋण, चीनी मिल के साथ समझौता और किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पट्टेदार, बँटाईदार व मौखिक पट्टेदार को फसल ऋण
कृषि संबंधी निवेश ऋण - भूमि विकास, सूक्ष्म व लघु सिंचाई, कृषि कार्यों में मशीन का प्रयोग, रोपाई व बागवानी
कृषि संरचित ऋण - किसान बाइक, कृषि बिक्रेता बाइक, कृषि क्लिनिक एवं कृषि व्यवसाय केन्द्र
कृषि विकास के लिए समूह ऋण/उधार- संयुक्त साझेदार समूह या स्व-सहायता समूह को ऋण
नवीन कृषि क्षेत्र - ठेका कृषि, जैविक कृषि, ग्रामीण भंडार गृह, कोल्ड स्टोरेज, औषधीय व सुगंधीय पौधे, जैव ईंधन फसल आदि

ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स
ओरिएंटल ग्रीन कार्ड (ओजीसी) योजना
कृषि ऋण हेतु कम्पोजिट क्रेडिट योजना
शीत भंडारण/गोदाम की स्थापना
वित्त पोषण कमीशन एजेन्ट

पंजाब नेशनल बैंक
पीएनबी किसान सम्पूर्ण ऋण योजना
पीएनबी किसान इच्छा पूर्ति योजना
शीत भंडारण प्राप्तियों की गिरवी के बदले आलू/फसलों का उत्पादन
स्व-प्रेरित संयुक्त कृषक
वन नर्सरी का विकास
बंजरभूमि विकास
खुखड़ी/मशरूम, कुकुरमुत्ता झींगा उत्पादन
दुधारू पशुओं की खरीद एवं देखभाल
डेयरी विकास कार्ड स्कीम
मधुमक्खी पालन हेतु योजना


स्टेट बैंक आफ हैदराबाद
फसल ऋण एवं कृषि गोल्ड ऋण
कृषि उत्पाद का विपणन
शीत भंडार/निजी गोदाम
लघु सिंचाई एवं कुँआ खुदाई योजना/पुराने कुँओं के विकास की योजना
भूमि विकास वित्त पोषण
ट्रैक्टर, पावर टिलर एवं औजारों की खरीद
कृषि भूमि/परती/बंजर भूमि की खरीद
किसानों के लिए वाहन ऋण
ड्रिप सिंचाई एवं छिड़काव
स्वयं सहायता समूह
एग्री क्लीनिक एवं कृषि व्यापार केन्द्र
युवा कृषि प्लस योजना

सिंडीकेट बैंक
सिंडीकेट किसान क्रेडिट कार्ड (एसकेसीसी)
सोलर वाटर हीटर योजना
एग्री क्लीनिक एवं कृषि व्यापार केन्द्र

विजया बैंक
स्वयं सहायता समूहों को ऋण
विजया किसान कार्ड
विजया प्लान्टर्स कार्ड
केवीआईसी मार्जिन मनी स्कीम- कारीगरों एवं ग्रामीण उद्योग के लिए
-एग्रो डेस्क

Post a Comment

0 Comments