रादौर : जिस वैन में जाना था स्कूल, उसी ने ले ली मासूम की जान


रादौर : जिस वैन में जाना था स्कूल, उसी ने ले ली मासूम की जान 

मीडिया जंक्शन। सतीश कुमार 
यमुनानगर। साढ़े तीन साल का मासूम स्कूल जाने के लिए जिस बस का इंतजार कर रहा था, उसी बस ने उसे कुचल डाला और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौका पाकर बस को छोड़कर फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद इस घर का इकलौता चिराग बुझ गया। हादसा यमुनानगर के रादौर थाना क्षेत्र के गांव गुंदियाना का है। दीदार सिंह का साढ़े तीन साल का बेटा विरेन सरस्वती नगर के टैगोर शांति निकेतन स्कूल में पढ़ता था। आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर के पास ही सड़क पर बस के इंतजार में खड़ा था। बस आई तो वह चढऩे लगा। अभी वह ठीक से संभल भी नहीं पाया था कि चालक ने बस चला दी। इससे विरेन सड़क पर आ गिरा और बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया।चालक मासूम को कुचलते हुए आगे निकल गया। आसपास के लोगों ने जब शोर मचाया तो चालक रुका। लोग विरेन को उठाने को भागे। जब उसे उठाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सुबह-सुबह बेटे की मौत की खबर मिलते ही माता पिता भागे। मृतक विरेन अपने माता पिता की इकलौती संतान था। विरेन का इसी साल टैगोर शांति निकेतन में दाखिला कराया गया था। परिवार के कई बच्चे एक साथ उसी बस से स्कूल जाते हैं। शनिवार को सभी बच्चे एक साथ दूसरी साइड में थे। क्योंकि चालक बस को वहां से वापस ले जाता था। लेकिन विरेन अकेले खड़ा था। इस वजह से चालक ने बस भी रोक दी, लेकिन परिचालक ने ध्यान नहीं दिया। विरेन अकेले ही बस में बैठने लगा। इसी दौरान चालक ने बस चला दी और विरेन पहिए के नीचे आ गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चालक सुखचैन व परिचालक पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Post a Comment

0 Comments