विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करेगी बसपा, 12 को हांसी में बुलाया कार्यकर्ता सम्मेलन


विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करेगी बसपा, 12 को हांसी में बुलाया कार्यकर्ता सम्मेलन





10 अगस्त 2019, 10:35 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हांसी।  बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 12 अगस्त, सोमवार को प्रात: 10 बजे हांसी स्थित लाल सड़क पर आयोजित होने जा रहा है। बसपा के लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती को लेकर मंथन किया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व हरियाणा बसपा प्रभारी डॉ मेघराज सिंह होंगे बसपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति व प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि सुरेन्द्र पंघाल, लोकसभा प्रभारी राजबीर सोरखी, बलबीर मुंडे, मेवा सिंह, सेवा सिंह बाल्मीक भी इस सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। सुरेंद्र शर्मा ने सभी बीवीएफ, वामसेफ व बसपा के बूथ, सेक्टर, विधानसभा व जिला के सभी पदाधिकारियों को इस सम्मेलन में हर हाल में पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का मकसद विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार करना है।

Post a Comment

0 Comments