जेजेपी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला ने शुरु की जन चौपाल




जेजेपी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला ने शुरु की जन चौपाल 
10 अगस्त 2019, 10:40
मीडिया जंक्शन न्यूज
रोहतक। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने पूरी तरह से कमर कस ली है। पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने शनिवार सुबह सांपला स्थित रहबरे आजम  दीनबंधु छोटूराम जी की प्रतिमा को नमन करके जन चौपाल की शुरूआत की। इस दौरान अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया। दुष्यंत ने कार्यकर्ताओं के साथ नाश्ता भी किया । विधानसभा महम के गांव खेड़ी महम में दुष्यंत चौटाला का बाइक सवार युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वे स्वयं भी बाइक चलाकर गांव में पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments