दूराचार का आरोपी थाना प्रभारी जींद में गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर
10 अगस्त 2019, 10:50 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
जींद। एक महिला संग दुराचार के आरोप में जींद निवासी आरोपी थाना प्रभारी को महिला डीएसपी पुष्पा खत्री ने जींद से गिरफतार किया हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालतमें पेश कर 3 दिन के लिए रिमांड पर लिया हैं। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि एक महिला ने सदर थाना गुरूग्राम में तैनात प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह के खिलाफ दूराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तत्परता से कार्रवाही करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को जींद से काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया हैं जहां से उसे 3 दिन के लिए रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाही की गई हैं।


0 Comments