जींद आस्था रैली के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, सांसद बृजेंद्र सिंह समेत इन भाजपा नेत्रियों ने दिया न्यौता


जींद आस्था रैली के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, सांसद बृजेंद्र सिंह समेत इन भाजपा नेत्रियों ने दिया न्यौता 








मीडिया जंक्शन न्यूज, 10 अगस्त 2019, 11:03 PM
हिसार। आगामी 16 अगस्त को जींद में आयोजित होने जा रही भाजपा की आस्था  रैली का न्यौता देने के लिए इन दिनों भाजपा नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह व भाजपा महिला मोर्चा हिसार की जिला अध्यक्ष गायत्री देवी व भाजपा नेत्री आशा खेदड़ ने आज शनिवार को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा तादात में रैली में पहुंचने का आह्वान किया। सांसद बृजेंद्र सिंह ने आज नारनौंद विधानसभा के अलावा मंडी आदमपुर व नलवा विधानसभा में अनेक जनसभाएं कर आमजन को रैली का न्यौता दिया। देर शाम वे नलवा हल्का के आजाद नगर स्थित संत कबीर छात्रावास में  पहुंचे व नलवा हल्का के कार्यकतार्ओं को रैली का निमंत्रण दिया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा हिसार की जिला अध्यक्ष गायत्री देवी ने हांसी शहर में जगह-जगह जाकर लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की। वहीं भाजपा नेत्री आशा खेदड़ सदस्यता अभियान के जोश के साथ साथ जींद में होने वाली अमित शाह जी की आस्था रैली को लेकर कार्यकतार्ओं से मिली और महिलाओं से भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments