सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का सक्षम मूल्यांकन अब 3 सितंबर को


सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का सक्षम मूल्यांकन अब 3 सितंबर को

10 अगस्त 2019, 2:43 PM
मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर में जरूरी सुधार लाए जाने के मकसद से अब 3 सितंबर को सक्षम योजना के तहत विद्यार्थियों का सक्षम मूल्यांकन किए जाएगा जिसके लिए सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को अभी से तैयारियों में जुट जाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि स्कूलों की तरह ही अब प्रदेश के सरकरी कॉलेजों के स्तर को भी बढ़ाया जाएगा ताकि निजी कॉलेजों की तरह हर बच्चे को अच्छी से अच्छी उच्चतर शिक्षा सरकारी कॉलेजों में भी प्राप्त हो सके। बता दें कि सरकारी स्क्ूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार ने सक्षम योजना की शुरुआत की है जिसके सराहनीय परिणाम आने लगे हैं। इसके साथ ही डॉ. गुप्ता ने अंत्योदय सरल प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि पलवल के तीन अंत्योदय सरल केंद्रों व एक सरल केंद्रों ने जून-जुलाई महीने में विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं व सेवाओं के लिए बेहतर कार्य करने पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, यह काबिल-ए-तारिफ है। उन्होंने अन्य जिलों को भी अपनी कार्यप्रणाली में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों और सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों का भी तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए। डॉ. गुप्ता ने हरियाणा विजन जीरो की समीक्षा पर भी विशेष कार्य करने के निर्देश दिए ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाकर लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने रोड सेफ्टी ऐसोसिएटस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस पर विशेष अमल करने के निर्देश दिए। सड़क पर दुर्घटना संभावित स्थानों पर साईन बोर्ड लगाए जाएं ताकि वाहन चालक संभल कर व पूरी तरह से सचेत होकर वाहन चलाएं।

Post a Comment

0 Comments