हरियाणा : प्रदेश की इन 40 सड़कों की होनी है मुरम्मत, 138.33 करोड़ मंजूर
27 अगस्त 2019, 8:02 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। हरियाणा में सड़क तंत्र को मजबूती देने के लिए प्रदेश सरकार ने 40 सड़कों की मुरम्मत को मंजूरी दी है। नाबार्ड सहायता के तहत इन सड़कों की मुरम्मत पर 138.33 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लोक निर्माण (भवन एवं सडकें) विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
हिसार : जिला हिसार में 337.57 लाख रुपये की लागत से बालसमंद से खारिया तक सम्पर्क मार्ग, 359.89 लाख रुपये की लागत से बालसमंद से गाल्लर तक राजस्थान सीमा तक सम्पर्क मार्ग, 313.90 लाख रुपये की लागत से कोहली से सारंगपुर वाया खैरामपुर सम्पर्क मार्ग, 354.79 लाख रुपये की लागत से सादलपुर से खैरामपुर तक सम्पर्क मार्ग तथा 161.97 लाख रुपये की लागत से सातरोड खुर्द से लाडवा तक सम्पर्क मार्ग का सुधार किया जाएगा।
सिरसा : जिला सिरसा में 534.08 लाख रुपये की लागत से कालुआना से गंगा रोड तक सम्पर्क मार्ग, 328.30 लाख रुपये की लागत से खैरकां से ढाणी खेओवाली (किलोमीटर 0.00 से 4.825) तक सम्पर्क मार्ग तथा 462.95 लाख रुपये की लागत से गोरीवाला से घोकनवाली रोड (किलोमीटर 1.00 से 17.59) तक सम्पर्क मार्ग का सुधार किया जाएगा। इसी प्रकार, जिला सिरसा में ही 346.27 लाख रुपये की लागत से रूपावास से निरबन तक सम्पर्क मार्ग के कुछ हिस्सों का भी सुधार किया जाएगा।
फतेहाबाद : जिला फतेहाबाद में जिन सडकों का सुधार किया जाना है, उनमें 443.95 लाख रुपये की लागत से जांडली कलां से गोरखपुर नहर सडक (किलोमीटर 0 से 7.77) तक सम्पर्क मार्ग, 207.39 लाख रुपये की लागत से गोरखपुर से काजलहेड़ी रोड (किलोमीटर 0 से 3.00) तक सम्पर्क मार्ग, 439.35 लाख रुपये की लागत से रतिया फतेहाबाद रोड से शेखूपुर सोत्तर रोड (किलोमीटर 0 से 5.70 तथा 6.81 से 8.25) तक सम्पर्क मार्ग तथा 313.75 लाख रुपये की लागत से पिरथला से थारवा-थारवी रोड (किलोमीटर 0.30 से 4.63) तक सम्पर्क मार्ग का सुधार करना शामिल है।
कुरुक्षेत्र,भिवानी, दादरी : जिला कुरुक्षेत्र में 279.52 लाख रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र ढांड रोड से बारणा से हथीरा तक सम्पर्क मार्ग जबकि जिला भिवानी में 606.95 लाख रुपये की लागत से झांवरी मिरान सिवानी रोड (किलोमीटर 4.85 से 25.00) तक सम्पर्क मार्ग तथा जिला दादरी में 292.94 लाख रुपये की लागत से रनकोली से सांकरोड़ रोड तक सम्पर्क मार्ग का सुधार किया जाएगा। जिला नूंह में 51.79 लाख रुपये की लागत से पीएसआर रोड से चाहलका (किलोमीटर 0.00 से 5.05) तक सम्पर्क मार्ग, 164.41 लाख रुपये की लागत से पीएसआर रोड से राठीवास तक (किलोमीटर 0.00 से 4.12) तक सम्पर्क मार्ग, 292.35 लाख रुपये की लागत से पीएसआर रोड से जोरासी से खानकलां-सुनारी(किलोमीटर 0.00 से 4.65) तक सम्पर्क मार्ग, 165.70 लाख रुपये की लागत से तावड़ू भोगीपुर रोड से गांव बावला नानूका (किलोमीटर 0.00 से 5.20) तक सम्पर्क मार्ग तथा 209.50 लाख रुपये की लागत से नगीना से करहेड़ा (किलोमीटर 0.00 से 3.45) तक सम्पर्क मार्ग का सुधार भी किया जाएगा।
महेंद्रगढ़ : जिला महेन्द्रगढ़ में 1631.93 लाख रुपये की लागत से बोंद कलां-दादरी-चिड़िया-कनीना-अटेली रोड, खण्ड जिला सीमा से कनीना (किलोमीटर 48.57 से 66.92) तक सम्पर्क मार्ग का सुधार किया जाएगा।
रोहतक : जिला रोहतक में 191.22 लाख रुपये की लागत से किलोई से पोलंगी वाया मंढाक पूजा स्थल रोड (किलोमीटर 0.00 से 3.450) तक सम्पर्क मार्ग, 240.61 लाख रुपये की लागत से आरकेडीबी रोड से पाक्समा-नोनंद-खरावड़ रोड (किलोमीटर 0.00 से 11.150) तक सम्पर्क मार्ग, 203.05 लाख रुपये की लागत से घिलौड़ से छिछड़ाना रोड (किलोमीटर 0.00 से 4.820) तक सम्पर्क मार्ग तथा 302.68 लाख रुपये की लागत से रोहतक बेरी रोड (किलोमीटर 0.00 से 12.80) से सम्पर्क मार्ग का सुधार किया जाएगा।
सोनीपत : जिला सोनीपत में गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में 257.97 लाख रुपये की लागत से आहुलाना से चुलकाना (किलोमीटर 0.00 से 4.80) तक सम्पर्क मार्ग, 120.62 लाख रुपये की लागत से सोनीपत पुरखास रोड से थारिया वाया जाहरी रोड (आरडी 0.00 से 3.50) तक सम्पर्क मार्ग, 201.21 लाख रुपये की लागत से देवीलाल चौक गन्नौर से गढ़ी गुलामा रोड (किलोमीटर 0.00 से 4.25) तक सम्पर्क मार्ग, 140.10 लाख रुपये की लागत से तेओड़ी से सरधाना रोड (आरडी 0.00 से 2.45) तक सम्पर्क मार्ग तथा 580.09 लाख रुपये की लागत से कथूरा से धनाना रोड तक सम्पर्क मार्ग का सुधार किया जाएगा।
झज्जर : जिला झज्जर में 208.66 लाख रुपये की लागत से डायवर्जन रोड झज्जर से सम्पर्क मार्ग, 182.59 लाख रुपये की लागत से खातीवास से ग्वालीसन तक सम्पर्क मार्ग तथा 109.14 लाख रुपये की लागत से बेरी गेट से आरजेआर (एमएलए रोड) तक सम्पर्क मार्ग का सुधार किया जाएगा।
अम्बाला: जिला अम्बाला में 296.92 लाख रुपये की लागत से एसएच 01 से भूड तक सम्पर्क मार्ग तथा जिला पंचकूला में 472.83 लाख रुपये की लागत से पंचकूला-मोरनी रोड (किलोमीटर 0.00 से 17.700) तक सम्पर्क मार्ग का सुधार किया जाएगा। इसी प्रकार, जिला पलवल में 192.32 लाख रुपये की लागत से होडल से खांबी वाया पमगालतू सम्पर्क मार्ग तथा 1142.55 लाख रुपये की लागत से पृथला से धातिर रोड तक सम्पर्क मार्ग का सुधार किया जाएगा।
जींद : जिला जींद में 319.31 लाख रुपये की लागत से कटवाल से पेगां रोड (आरडी 0.00 से 5.80) तक सम्पर्क मार्ग का सुधार किया जाएगा। इसी प्रकार, जिला करनाल में 372.18 लाख रुपये की लागत से असंध से मलिकपुर (किलोमीटर 0.00 से 7.70) तक सम्पर्क मार्ग का सुधार किया जाएगा।


0 Comments