जोमेटो में नौकरी चाहिए तो 8 अगस्त को एचएयू चले आईए
6 अगस्त 2019, 3:49 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। यदि आप बेरोजगार हैं और जोमेटो कंपनी में नौकरी चाहते हैं तो आप 8 अगस्त को हिसार स्थित एचएयू पहुंच जाएं। मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा 8 अगस्त को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में युवाओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जोमेटो कंपनी के लिए 150 युवाओं का चयन किया जाएगा। मंडल रोजगार अधिकारी ललिता महतानी ने बताया कि हकृवि स्थित डीएसडब्ल्यू हॉल में 8 अगस्त को आयोजित होने वाले इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से जोमेटो कंपनी के लिए 150 युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें 10वीं, 12वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक पढ़े हुए 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के ऐसे युवा भागीदारी कर सकते हैं जिनके पास अपनी साईकिल अथवा मोटरसाईकिल हो। भागीदारी करने वाले युवा अपने साथ एंप्लायमेंट पंजीकरण कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन की आरसी भी अपने साथ लाएं।


0 Comments