भिवानी रोहिल्ला पहुंची सोनाली फोगाट, पढ़ें क्या कहा खास
6 अगस्त 2019, 3:52 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हरियाणा कला परिषद की क्षेत्रीय निदेशक सोनाली फोगाट ने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। प्रदेश सरकार के प्रयासों के चलते हरियाणवी संस्कृति को वैश्विक पहचान मिलेगी। यह बात उन्होंने गांव भिवानी रोहिल्ला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।निदेशक सोनाली सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर हरियाणवी कला व संस्कृति के उत्थान के लिए प्रदेश भर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे हरियाणवी कलाकारों व हरियाणवी संस्कृति की पहचान पूरे भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हो सके। इस मौके पर भिवानी रोहिल्ला सरपंच, ब्लॉक समिति चेयरमेन, निगरानी समिति प्रमुख श्रीकुमार शर्मा, हरियाणा कला परिषद हिसार के मुख्य सलाहकार सुधीर सांगवान, संजय कायत व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



0 Comments