सैर करने आए और खाई पौधारोपण व जल संरक्षण की कसम


सैर करने आए और खाई पौधारोपण व जल संरक्षण की कसम 

6 अगस्त 2019, 3:58 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। नगर निगम की पहल पर अनेक संस्थाओं ने आज टाउन पार्क में सुबह की सैर करने आए लोगों को जल बचाने तथा पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें इस कार्य में सहयोग करने की शपथ दिलाई।नगर निगम के एक्सईएन एचआर शर्मा के नेतृत्व में मोर्निंग वाक कमेटी, उगता सूरज क्लब, महिला पतंजलि योग समिति के अलावा अन्य कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दर्जनों पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल करने का भी संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि भविष्य को सुखद बनाने के लिए जरूरी है कि हम जल का उचित इस्तेमाल करें और इसकी बबार्दी पर रोक लगाएं। यदि हम बरसात के पानी को सहेजकर उसे उपयोग में लाएं तथा अतिरिक्त पानी को भूमिगत करने का उपाय करें तो पानी की कमी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। दिनों-दिन बढ़ते जल संकट से बचने का केवल एक ही उपाय है कि हम सोच-समझकर जल का उपयोग करें। इसी प्रकार पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण करना और हरियाली को बचाना भी बहुत जरूरी है।इस अवसर पर एमई प्रवीन कुमार, जेई संदीप कुमार, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दिवान, वरिष्ठद्द अधिवक्ता दर्शन रहेजा, सुभाष बांगा, सुनील कटारिया, ओपी बजाज, सुशील बतरा, संजय सेहरा, डॉ. माया मिश्रा, इंद्र मनोचा व आत्म प्रकाश चोपड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments